नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर और खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जहां जान्हवी कपूर बॉलीवुड में अपने कदम जमा चुकी हैं। वहीं खुशी कपूर फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। खुशी कपूर बेशक फिल्मों में नहीं आई हों, लेकिन फिर भी वो खबरों में बनी रहती हैं। हाल ही में खुशी कपूर ने पिता बोनी कपूर और मां श्रीदेवी की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है। जिसे लेकर वो सुर्खियों में छाईं हुई हैं।
खुशी कपूर ने शेयर की माता-पिता की थ्रोबैक फोटो
खुशी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को पोस्ट किया है। खुशी ने जो तस्वीर शेयर की है। उसमें बोनी कपूर श्रीदेवी संग खड़े हुए नज़र आ रहे हैं। दोनों के पीछे पहाड़ और समुद्र दिखाई दे रहा है। ब्लैक आउटफिट के साथ श्रीदेवी ने ब्लैक एंड वाइट लाइन्स का स्कार्फ लिया हुआ है। जो उनके लुक और भी खूबसूरत बना रहा है।
साथ ही ब्लैक गॉगल्स पहने श्रीदेवी काफी स्टाइलिश नज़र आ रही हैं। वहीं बोनी कपूर के लुक की बात करें वाइट टी-शर्ट और ग्रे जैकेट में वो काफी हैंडसम लग रहे हैं। साथ ही बोनी कपूर ने लाल टोपी भी पहनी है। दोनों ही बड़े ध्यान से बात को सुन रहे हैं।
यह भी पढ़ें- खुशी कपूर का छलका दर्द, बोली - मां और बहन जैसी नहीं दिखती, इसलिए लोग.....
कैप्शन में की माता-पिता की तारीफ
मां श्रीदेवी और पिता बोनी कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए खुशी कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि 'द कूलेस्ट'। खुशी कपूर के इस पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी इस पोस्ट पर अब तक 28 हज़ार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं बहन जान्हवी कपूर ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है।
यह भी पढ़ें- Khushi Kapoor Photos: लाल स्विमिंग ड्रेस में श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर का दिखा बोल्ड अवतार, तस्वीरें देख फैंस घायल
रेड आउटफिट में खुशी कपूर का कातिलाना फोटोशूट
आपको बता दें खुशी कपूर अपने फोटोशूट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने रेड आउटफिट में शानदार पोज देते हुए अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। इन तस्वीरों में खुशी कपूर का अंदाज देखने वाला था। रेड आउट और ओपन हेयर्स में खुशी कपूर ने कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दिए थे। जिसे देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहा था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ezDafM
No comments: