test

बिना इजाजत फोटो लेने वाले लड़के को कृति खरबंदा ने सिखाया सबक, वही बन गया उनका जीजा

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा की नई फिल्म '14 फेरे' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। फैंस को ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है। इस मूवी में कृति के साथ विक्रांत मैसी भी मुख्य भूमिका में हैं। इसी मूवी के प्रमोशन के दौरान कृति ने अपने कॉलेज टाइम का एक रोचक किस्सा शेयर किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार एक लड़के ने बिना अनुमति उनकी फोटो क्लिक कर ली। इस पर एक्ट्रेस ने काफी गुस्सा जाहिर किया। बाद में वही लड़का उनकी एक फ्रेंड का दूल्हा बना नजर आया। आइए जानते हैं क्या पूरा किस्सा—

बिना इजाजत लड़के ने क्लिक की फोटोज
कृति खरबंदा ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स नाउ से बातचीत में बताया कि वह अपने कॉलेज डेज में लड़कों की रैगिंग किया करती थी। उनका कहना है कि कॉलेज में वह गुंडी टाइम लड़की हुआ करती थीं। एक बार लड़कों की कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में जाना हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान एक लड़के ने बिना परमिशन लिए उनकी फोटोज क्लिक कर लीं। उस दौरान कैमरे वाले फोन बाजार में आए ही थे। वह उस लड़के के पास गईं और फोन देने के लिए कहा। लड़के ने फोन उनके हाथ में दे दिया। कृति उसके फोन को कॉलेज के हेडमास्टर को दे आईं। बाद में लड़के को हिदायत दी कि आज के बाद फिर से ऐसी हिम्मत मत करना।

यह भी पढ़ें : Kriti Kharbanda ने पुलकित सम्राट से शादी की खबरों पर किया खुलासा, दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

वही लड़का बन गया उनकी फ्रेंड का दूल्हा
कृति ने बताया कि इस घटना के 5-6 साल बाद वह उनकी एक दोस्त की मैरिज में गईं। वहां स्टेज पर जाकर दूल्हा और दूल्हन को शुुभकामनाएं दीं। दूल्हे ने एक्ट्रेस के बारे में दुल्हन से पूछा कि 'वह कौन है? मैं इससे कभी नहीं मिला।' इस पर एक्ट्रेस की दोस्त ने बताया कि यह वही है जिसने तुम्हारा फोन हेडमास्टर को दे दिया था। एक्ट्रेस के अनुसार एक तरफ दूल्हा उन्हें नहीं पहचान पाने की एक्टिंग कर रहा था और दूसरी तरफ वह शर्मिंदा महसूस कर रही थीं।

यह भी पढ़ें : Kriti Kharbanda आईं इस गंभीर बीमारी की चपेट में, फैंस से की मीम्स भेजने की अपील

रो रहा था लड़का
कृति खरबंदा ने बताया कि अब वही लड़का उनका जीजा बन गया है। उस लड़के और एक्ट्रेस की दोस्त में उसी दौरान चक्कर शुरू हो गया था, जब फोन वाली घटना हुई थी। उस समय वह लड़का काफी रो रहा था और उसका फोन लौटा देने की प्रार्थना कर रहा था। एक्ट्रेस की दोस्त ने लड़के को कहा था कि वह फोन नहीं दिलवा पाएंगी, क्योंकि उनकी फ्रेंड गुंडी टाइप की हैं। कृति का मानना है कि यह घटना फिल्म की कहानी जैसी थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UWB7LM
बिना इजाजत फोटो लेने वाले लड़के को कृति खरबंदा ने सिखाया सबक, वही बन गया उनका जीजा बिना इजाजत फोटो लेने वाले लड़के को कृति खरबंदा ने सिखाया सबक, वही बन गया उनका जीजा Reviewed by N on July 19, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.