test

आमिर खान और 'लाल सिंह चड्ढा' की टीम पर लगा कचरा फैलाने का आरोप

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान का नाम पत्नी किरण राव से तलाक लेने के बाद एक बार फिर खबरों में आ गया है। सोशल मीडिया पर आरोप लगाया जा रहा है कि आमिर ने लद्दाख में अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के दौरान कचरा फैलाया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दावा किया जा रहा है कि गंदगी फैलने की वजह आमिर खान और उनकी टीम है।

यह भी पढ़ें : आमिर खान के तलाक के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख

विरोध और सपोर्ट में आए लोग
सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। कुछ यूजर्स फिल्म की टीम और आमिर खान को कचरा फैलाने के लिए दोषी ठहरा रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आमिर के सपोर्ट में हैं। अभिनेता को सपोर्ट करने वाले लोगोंं का कहना है कि फिल्म की शूटिंग अभी भी वहां जारी है और जब टीम शूट कर लेगी, तो सफाई करवाकर ही आएगी। लोगों को अभी से इस पर विवाद नहीं खड़ा करना चाहिए।'

यह भी पढ़ें : बीजेपी सांसद बोले- 'देश की आबादी को असंतुलित करने में आमिर खान जैसे लोगों का हाथ'

गौरतलब है कि आमिर खान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए इन दिनों लद्दाख में हैं। वे यहां फिल्म का 45 दिन का शेड्यूल पूरा करने में लगे हैं। यहां से कई बार तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। ताजा जानकारी के अनुसार, तेलुगु एक्टर नागा चैतन्य, आमिर की इस मूवी से बॉलीवुड में एंट्री लेंगे। बताया जाता है कि वे भी शूटिंग के लिए आमिर और टीम के साथ वहां मौजूद हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xFjTkx
आमिर खान और 'लाल सिंह चड्ढा' की टीम पर लगा कचरा फैलाने का आरोप आमिर खान और 'लाल सिंह चड्ढा' की टीम पर लगा कचरा फैलाने का आरोप Reviewed by N on July 13, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.