मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपनी अपकमिंग मूवी 'पठान' की शूटिंग कर रहे हैं। उनकी इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में शुरू हो गई है। इस मूवी में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। खास बात ये है कि इसमें सलमान खान भी कैमियो में नजर आएंगे। जिस स्टूडियो में 'पठान' की शूटिंग हो रही है, इसी में सलमान और कैटरीना कैफ 'टाइगर 3' की शूटिंग करेंगे। इस तरह से शाहरुख और सलमान पड़ोसी हो जाएंगे। उनका ये साथ अगस्त के मध्य तक रहेगा।
अगस्त के मध्य तक रहेंगे पड़ोसी!
सलमान खान और कैटरीना कैफ अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग पिछले लम्बे समय से अटकी पड़ी थी। अब इसके जल्द शुरू होने की खबरें हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान और कैटरीना मुंबई के स्टूडियो में जल्द ही शाहरुख को जॉइन करेंगे। दोनों सितारे इस स्टूडियो में शूटिंग पूरी कर अपने इंटरनेशनल शूट के शेड्यूल के लिए रवाना होंगे। इससे पहले कोरोना लॉकडाउन के चलते सलमान और शाहरुख की फिल्मों की शूटिंग बंद करनी पड़ी थी। इस दौरान निर्माताओं को सेट को बिना काम लिए अतिरिक्त लागत भी भुगतनी पड़ी।
यह भी पढ़ें : Katrina kaif के एक SMS की वजह हुआ था salman khan से ब्रेकअप!,नही करना चाहती थीं सामना
दोनों सितारों की फिल्मों में एक-दूसरे का कैमियो
शाहरुख खान भी सलमान की तरह उनकी फिल्म 'टाइगर 3' में कैमियो करते नजर आएंगे। इन दोनों फिल्मों के निर्माता कोशिश कर रहे हैं कि दोनों सितारों का इस तरह मिलन हो। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ने पहले ही 'पठान' में कैमियो वाला पार्ट शूट कर लिया है। गौरतलब है कि 'पठान' और 'टाइगर 3' दोनों ही स्पॉय थ्रिलर हैं।
यह भी पढ़ें : सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड ने एक्टर से 5 साल से नहीं की बात, नहीं पता कितनी रही हैं गर्लफ्रेंड्स
वर्कफ्रंट
सलमान खान-कैटरीना कैफ की 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी खलनायक के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा हैं। फिल्म के लिए इमरान ने अपनी बॉडी पर काम भी किया है। वे अक्सर जिम में समय बिताते फोटोज शेयर करते नजर आते हैं। वहीं, शाहरुख की 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद है। सलमान की अपकमिंग मूवीज में 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ', 'कभी ईद कभी दिवाली', 'किक 2' और आमिर खान की मूवी 'लाल सिंह चड्ढा' में भी कैमियो रोल की खबरें हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zgwKtN
No comments: