test

बचपन में कुछ ऐसी नज़र आती थीं एक्ट्रेस काजोल, मां तनुजा संग वायरल हुई अनदेखी तस्वीरें

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई अभिनेता या अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिनकी परवरिश उनकी मां अकेले ही की है। इनमें से एक हैं एक्ट्रेस काजोल की मां और गुज़रे जमाने की मशहूर अदाकारा तनुजा। जिन्होंने अकेले ही अपनी दोनों बेटियों का लालन-पोषण किया है। जब काजोल बहुत छोटी थीं तभी उनके माता-पिता अलग हो गए थे। हाल ही में काजोल के बचपन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें वो अपनी मां तनुजा संग नज़र आ रही हैं।

k_4.jpg

अपनी परवरिश से खुश हैं काजोल

अभिनेत्री तुनजा ने शोमू मुखर्जी से शादी की थी। कुछ समय पहले काजोल ने अपने माता-पिता के बारें में बात करते हुए कहा था कि वो खुद को बेहद ही खुशकिस्मत समझती हैं कि उनकी परवरिश बेहद ही अच्छे तरीके से की गई है। काजोल बताती है कि वो खुद को काफी लकी महसूस करती हैं कि उनको उन लोगों ने पाल पोसकर बड़ा किया है जिनकी सोच काफी फारवर्ड है।

यह भी पढ़ें- Kajol के आलीशान बंगले की खूबसूरती देख आप भी हो जाएंगे हैरान , स्विमिंग पूल से जिम तक हर सुविधा है मौजूद

k_2.jpg

माता-पिता के अलग होने के फैसला का किया सम्मान

काजोल ने बताया कि जब वो साढ़े चार साल की थी तभी उनके माता-पिता अलग हो गए थे। काजोल कहती हैं कि उन्हें उन बच्चों को देखकर बुरा लगता है जो अपने मां-बाप के साथ रहते थे। लेकिन वो अपने मां-बाप से बहुत प्यार करती थी इसलिए उन्हें उनके फैसले का सम्मान किया। काजोल ने ये भी कहा कि उनकी मां ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है। काजोल को उनकी मां ने एडल्ट होने के बारें में तब समझाया था। जब वह एक बच्ची थीं।

k_3.jpg

अजय देवगन संग शादी को लेकर खुश नहीं थे काजोल के पिता

इंटरव्यू में काजोल ने अजय देवगन संग शादी को लेकर भी बात कही। काजोल के पिता को अजय देवगन संग उनका शादी का फैसला बिल्कुल भी पसंद नहीं था। उनके पिता बिल्कुल इस शादी के खिलाफ थे। बताया जाता है कि काजोल के पिता नहीं चाहते थे कि वो महज 24 साल की उम्र में शादी में करें। साल 1999 में काजोल ने अजय देवगन से शादी कर ली थी।

यह भी पढ़ें- अजय देवगन ने फिल्म 'देवी' का पोस्टर शेयर ने कर जताई खुशी, कहा- गर्व है मुझे काजोल पर

k_4.jpg

काजोल की पहली फिल्म हुई फ्लॉप

काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें उन्होंने फिल्म बेखुदी से अपना डेब्यू किया था। काजोल की पहली फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। लेकिन लोगों की उनकी एक्टिंग काफी पसंद की गई। काजोल को इसके बाद फिल्म बाजीगर में एक्टर शाहरुख खान संग दिखा गया। फिल्म सुपरहिट हुई और काजोल का फिल्मी करियर चलने लगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36Qz4eS
बचपन में कुछ ऐसी नज़र आती थीं एक्ट्रेस काजोल, मां तनुजा संग वायरल हुई अनदेखी तस्वीरें बचपन में कुछ ऐसी नज़र आती थीं एक्ट्रेस काजोल, मां तनुजा संग वायरल हुई अनदेखी तस्वीरें Reviewed by N on July 20, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.