test

सुहाना खान ने ग्लैमरस अंदाज में शेयर की तस्वीरें, पापा शाहरुख खान ने कमेंट कही ये बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वो सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड एंड हॉट तस्वीरें पोस्ट करती हुई दिखाई देती हैं। खास बात ये है कि सुहाना के हर लुक लोग काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि सुहाना की फैन फॉलोइंग भी बड़ी जबरदस्त है। हाल ही में सुहाना ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें वो कैजुअल लुक में नज़र आ रही हैं।

s_1.jpg

सुहाना खान ने ग्लैमरस अंदाज में शेयर की तस्वीरें

सुहाना अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में व्हाइट टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहने हुए दिखाई दे रही हैं। सुहाना का ये लुक सिंपल लेकिन काफी स्टाइलिश लग रहा है। मिनिमल मेकअप के साथ सुहाना का ये लुक उन्हें और भी ग्लैमरस बना रहा है। साथ ही सॉफ्ट ड्रिंक पकड़े हुए सुहाना अलग-अलग तरीके से कैमरे के सामने पोज देती हुई दिखाई दें रही हैं। सुहाना के साथ-साथ उनका बैकग्राउंड भी सबको आकर्षित कर रहा है।

यह भी पढ़ें- हैवी मेकअप के साथ शाहरुख खान की बिटिया Suhana Khan ने रसोई में किया काम, वायरल हुआ बोल्ड अंदाज

s_1.jpg

गौरी खान ने भी शेयर बेटी की तस्वीरें

सुहाना खान की इन तस्वीरों को उनकी मां गौरी खान ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बेटी सुहाना खान की तस्वीरों को शेयर करते हुए गौरी खान ने कैप्शन में लिखा कि हां, नीला मेरा फेवरेट रंग है। पत्नी गौरी को इस पोस्ट पर शाहरुख खान ने कमेंट कर सबको चौंका दिया। शाहरुख खान ने कमेंट करते हुए लिखा कि फोटो में जो भी रंग तुमने लिए हैं। सुहाना इसमें हैं जो कि मेरा फेवरेट रंग है। सुहाना ने इन तस्वीरों को गौरी खान ने ही क्लिक किया है। सुहाना ने भी मां को क्रेडिट देते हुए उन्हें बेस्ट फोटोग्राफर बताया।

यह भी पढ़ें- शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया का बढ़ाया टेम्परेचर, फोटोज हो रही हैं वायरल

s_3_1.jpg

शाहरुख खान ने कमेंट कर दिया रिएक्शन

शाहरुख खान ने ना केवल गौरी खान की पोस्ट पर कमेंट किया है। बल्कि बेटी सुहाना के पोस्ट पर शेयर की इन तस्वीरों पर भी कमेंट किया है। शाहरुख खान ने बेटी की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है कि क्या मैं ये दिखावा कर सकता हू कि ये तुम हो और ये कोला ( ड्रिंक का नाम ) अचानक हुई घटना का है और अभी भी तस्वीर की सराहना करता हूं?? आपको बतातें चलें सुहाना खान इस वक्त विदेश में हैं। जहां वो अपनी पढ़ाई को पूरा कर रही हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3i1xr4E
सुहाना खान ने ग्लैमरस अंदाज में शेयर की तस्वीरें, पापा शाहरुख खान ने कमेंट कही ये बात सुहाना खान ने ग्लैमरस अंदाज में शेयर की तस्वीरें, पापा शाहरुख खान ने कमेंट कही ये बात Reviewed by N on July 24, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.