test

जब अनुराग बसु ने शिल्पा शेट्टी के फोन से उनकी मां को मैसेज किया- 'मैं राज कुंद्रा से तलाक चाहती हूं'

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने पॉर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार है। वह 27 जुलाई तक पुलिस की ही हिरासत में रहेंगे। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कई मीम्स बनाए जा रहे हैं और उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की तलाक की बात चल पड़ी थी। शिल्पा के फोन से उनकी मां को मैसेज गया था कि मैं राज कुंद्रा से अलग होना चाहती हूं। जिसके बाद उनकी मां काफी परेशान हो गई थीं।

ये भी पढ़ें: क्या शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने करवा ली लिप सर्जरी? तस्वीर हो रही है वायरल

दरअसल, शिल्पा शेट्टी के साथ प्रैंक किया गया था। ये उनके साथ 'सुपर डांसर' शो में उनके साथ जज के रूप में नजर आने वाले फिल्ममेकर अनुराग बसु ने किया था। साल 2019 में 'सुपर डांसर 3' में फराह खान बतौर जज पहुंची थीं। इस दौरान शिल्पा से पूछा गया कि पति की वो कौन सी आदतें हैं जिससे वो सबसे ज्यादा परेशान रहती हैं। इसी बीच अनुराग बसु और गीता कपूर उनके साथ एक प्रैंक कर दिया।

shilpa_shetty.jpg

जब शिल्पा जवाब दे रही थीं तब अनुराग बसु ने शिल्पा के फोन से उनकी मां को मैसेज कर दिया कि 'मेरा और राज का झगड़ा हो गया है, झगड़ा इतना बढ़ गया है कि अब मैं राज से तलाक चाहती हूं।' उस वक्त शिल्पा इस बात से पूरी तरह अनजान थीं। वहीं, इस मैसेज को पढ़ने के बाद उनकी मां परेशान हो गईं और उन्होंने शिल्पा को फोन लगा दिया। ये सब देखकर शिल्पा हैरान रह गई थीं। उनका रिएक्शन देखने लायक हो गया था। मामला बिगड़ता देख अनुराग बसु और गीता ने शिल्पा को बता दिया कि उन दोनों ने उनके साथ प्रैंक किया था और वो उसका शिकार हो गईं।

ये भी पढ़ें: करीना कपूर के छोटे बेटे को गोद में लिए नजर आईं सारा अली खान, तस्वीर हो रही है जमकर वायरल

इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने अपनी मां को फोन किया। उन्होंने मां को बताया कि अनुराग बसु और गीता कपूर ने उनके साथ प्रैंक किया है। साथ ही उन्होंने कहा, कभी मेरे फोन से ऐसा मैसेज आए कि मैं प्रेग्नेंट हूं और तलाक चाहती हूं तो समझ जाना ये प्रैंक है। क्योंकि अनुराग दादा सेट पर हैं। बता दें कि शो में अनुराग बसु और गीता कपूर शिल्पा शेट्टी के साथ मजाक करते रहते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3i79hWx
जब अनुराग बसु ने शिल्पा शेट्टी के फोन से उनकी मां को मैसेज किया- 'मैं राज कुंद्रा से तलाक चाहती हूं' जब अनुराग बसु ने शिल्पा शेट्टी के फोन से उनकी मां को मैसेज किया- 'मैं राज कुंद्रा से तलाक चाहती हूं' Reviewed by N on July 24, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.