test

प्रियंका चोपड़ा से ऐश्वर्या राय समेत बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस हाथों में पहनती हैं सबसे महंगी अंगूठी

नई दिल्ली। बॉलीवुड में होने वाली शादियां सबसे ज्यादा चर्चा बंटोरती हैं। दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, और सोनम कपूर जैसी बड़ी अभिनेत्रियों को शादी में उनके आउटफिट्स से लेकर उनके गहनों तक की जानकारी बंटोरना सभी पसंद करते हैं। आज हम बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारें में बताने जा रहे हैं। जो अपने हाथों में सबसे ज्यादा मंहगी सगाई की अंगूठी पहनती हैं।

sonam.jpg

सोनम कपूर

बॉलीवुड की स्टाइलिश क्वीन सोनम कपूर ने साल 2018 में अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी। इस बॉलीवुड की सबसे ग्रेंड शादियों में से एक थी। वैसे सोनम की सगाई का किसी को नहीं पता कि वो कब और कहां हुई थीं। लेकिन आनंद आहूजा ने जो रिंग सोनम को पहनाई वो करीबन 90 लाख की है। सोनम की ये रिंग सबसे कीमती मानी जाती है।

priyanka.jpg

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जो अब इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर जॉन निक्स से शादी की थी। उन्होंने बड़े ही शाही अंदाज में शादी की थी। शादी से कुछ महीनों पहले प्रियंका चोपड़ा की सगाई हुई थी। निक ने प्रियंका को 1.5 करोड़ की रिंग पहनाई थी। अंगूठी का वजन 4 कैरेट का है। इसे टिफनी एंड कंपनी से खरीदा गया था।

यह भी पढ़ें- होंठ और नाक की सर्जरी कराने के लिए Priyanka Chopra को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, कई फिल्मों को कहना पड़ा 'Bye'

deepika.jpg

दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की शादी शायद ही भूल सकता है। एक्ट्रेस ने एक्टर रणवीर सिंह संग चुप कर इटली में शादी की। दीपिका की सगाई अंगूठी की शेप सबसे अलग है। उनके हाथ में स्कवेयर शेप की अंगूठी में है। जो कि बेशकीमती होती है। इस अंगूठी की कीमत 1.3 से 2.7 करोड़ के बराबर है।

यह भी पढ़ें- फिल्म 'पठान' के लिए एक्ट्रेस Deepika Padukone ने ली बड़ी रकम, इंडस्ट्री की हैं सबसे महंगी अभिनेत्री

 

shilpa.jpg

शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। शिल्पा की सगाई की अंगूठी की बात करें तो उसकी कीमत 3 करोड़ की है। उनकी अंगूठी में 20 कैरेट का सॉलिटेयर है।

kareena.jpg

करीना कपूर खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने साल 2010 में एक्टर सैफ अली खान संग शादी की थी। वैसे तो करीना और सैफ ने कोर्ट मैरिज की थी। सैफ ने करीना को 5 कैरेट प्लेटिनम बैंड वाली डायमंड अंगूठी पहनाई थी। जिसकी कीमत 75 लाख है। बेबो के हाथ में अंगूठी को अक्सर देखा जाता है।

aish_1.jpg

ऐश्वर्या राय

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने एक्टर अभिषेक बच्चन संग 2007 में शादी की थी। ऐश्वर्या ने अपनी शादी में काफी भारी साड़ी दी थी। अभिषेक बच्‍चन ने उन्हें 53 कैरेट सॉलिटेयर वाली अंगूठी पहनाई थी। इस अंगूठी कीमत 50 लाख रुपये है।

anushka.jpg

अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा क्रिकेटर विराट कोहली से शादी 14 नवंबर को 2017 में शादी की थी। अनुष्का-विराट ने भी इटली में शादी की थी। कपल ने इटली में ही सगाई की थी। विराट ने अनुष्का को सगाई में 1 करोड़ की अंगूठी पहनाई थी।

aish_1.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VgUnUF
प्रियंका चोपड़ा से ऐश्वर्या राय समेत बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस हाथों में पहनती हैं सबसे महंगी अंगूठी प्रियंका चोपड़ा से ऐश्वर्या राय समेत बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस हाथों में पहनती हैं सबसे महंगी अंगूठी Reviewed by N on July 06, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.