test

जान्हवी कपूर वर्कआउट के लिए भी अपनाती हैं ग्लैमरस लुक, देखें उनकी तस्वीरें

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की लाडली बेटी जान्हवी कपूर अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था। पहली ही फिल्म से उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि, फिल्मों के अलावा जान्हवी कपूर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

janhvi_kapoor.jpg

जान्हवी कपूर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। उन्हें अक्सर जिम जाते हुए स्पॉट किया जाता है। जान्हवी सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट की तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं।

janhvi_kapoor_1.jpg

जान्हवी कपूर को उनके शानदार फैशन सेंस के लिए जाना जाता है। लेकिन जब वह जिम के लिए जाती हैं तब भी वह अपना बेस्ट लुक देने की कोशिश करती हैं। आए दिन वह अलग-अलग आउटफिट्स में नजर आती हैं।

janhvi_kapoor_3.jpg

जान्हवी को जिम के बाद रोजाना स्पॉट किया जाता है। इस दौरान पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन जान्हवी की जिम लुक की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

janhvi_kapoor_6.jpg

एक्ट्रेस अपनी फिल्मों में भले ही कितना ही बिजी रहें लेकिन वो जिम जाना नहीं भूलती हैं। यही वजह है कि उनकी गिनती इंडस्ट्री की फिट एक्ट्रेसेस में होती है। फिल्मों में वह अपने फिगर से लोगों को घायल करने काम करती रहती हैं।

janhvi_kapoor_4.jpg

जान्हवी कपूर ज्यादातर जिम के लिए शॉर्ट्स पहनती हैं। उनका जिम लुक लोगों को काफी पसंद आता है। हालांकि, कई बार वह अपने जिम आउटफिट के कारण ट्रोल भी हो जाती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर के पास गुड लक जेरी और दोस्ताना 2 जैसी फिल्में हैं।

janhvi_kapoor_5.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hIn7wK
जान्हवी कपूर वर्कआउट के लिए भी अपनाती हैं ग्लैमरस लुक, देखें उनकी तस्वीरें जान्हवी कपूर वर्कआउट के लिए भी अपनाती हैं ग्लैमरस लुक, देखें उनकी तस्वीरें Reviewed by N on July 06, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.