test

इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ये इंटीमेट सीन हो गए थे लीक, पहुंच गए अश्लील साइट्स पर

मुंबई। फिल्मों में कई बार स्टोरी की डिमांड के चलते एक्ट्रेसेस को इंटीमेट सीन देने होते हैं। कई बार ऐसा हुआ है कि फिल्म की रिलीज से पहले ही मूवीज के इंटीमेट सीन लीक हो जाते हैं। दावा किया जाता है कि ऐसा खुद मेकर्स करवाते हैं। हालांकि कई बार बिना इरादे के भी ऐसे सीन लीक हो जाते हैं। कई सीन तो अश्लील वेबसाइट्स पर भी अपलोड कर दिए जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फिल्मों के सीन्स के बारे में जो लीक हो गए और अश्लील साइट्स पर पहुंच गए।

राधिका आप्टे — प्रार्च्ड

intimate_scene_leak_radhika_apte.png

एक्ट्रेस राधिका आप्टे की फिल्म 'प्रार्च्ड' का एक इंटीमेट सीन इंटरनेट पर लीक हो गया था। इसमें राधिका और देव पटेल बिना कपड़ो के सीन करते नजर आए थे। इस बेहद हॉट सीन के लीक होने के चलते फिल्म चर्चा में आ गई थी। सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले इस सीन को अश्लील साइट्स पर अपलोड कर दिया गया था। इस सीन के अलावा भी राधिका ने इसमें काफी बोल्ड सीन दिए थे।

यह भी पढ़ें : जब 'प्यार की निशानी' के साथ कैमरे में कैद हुए ये 10 बॉलीवुड सेलेब्स, वायरल हो गईं तस्वीरें

अहाना कुमरा— लिपस्टिक अंडर माय बुर्का

intimate_scene_leak_ahahna_kumara.png

फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' में अहाना कुमरा ने इंटीमेट सीन दिए थे। ये सीन इंटरनेट पर लीक हो गए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन सीन्स की वजह से मूवी चर्चा में आ गई थी। अश्लील साइट्स पर भी इन्हें अपलोड कर दिया गया था।

बिदिता बाग— बाबूमोशाय बंदूकबाज

intimate_scene_leak_bidita_bag.png

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' रिलीज से पहले ही अपने बोल्ड सीन्स को लेकर चर्चा में थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले इस मूवी में चित्रांगदा सिंह को लिया गया था। उनका आरोप था कि उनसे गैर—जरूरी इंटीमेट सीन करने को कहा गया। साथ ही निर्देशक ने बीच सीन में आकर अभद्र भाषा में सीन करने को कहा। बाद में इस फिल्म में बिदिता बाग को लिया गया। बिदिता ने भी कई इंटीमेट सीन दिए। ये सीन काफी वायरल हो गए थे।

यह भी पढ़ें : इन 7 बॉलीवुड मूवीज में रोमांटिक सीन्स को इस तरह दिखाया गया कि बन गए सबसे हॉट सीन

नंदना सेन—रंगरसिया

intimate_scene_leak_nandna_sen.png

पेंटर राजा रवि वर्मा पर आधारित फिल्म 'रंगरसिया' में एक्टर रणदीप हुड्डा और एक्ट्रेस नंदना सेन के बीच बोल्ड सीन थे। इस फिल्म के ये इंटीमेट सीन फिल्म की रिलीज से पहले ही लीक हो गए थे। इंटरनेट पर ये सीन काफी वायरल हो गए थे।

माही गिल — साहब बीवी और गैंगस्टर

intimate_scene_leak_mahi_gil.png

फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर' का माही गिल और रणदीप हुड्डा के बीच फिल्माया गया इंटीमेट सीन भी इंटरनेट पर लीक हो गया था। इसके बाद कई और सीन भी एक-एक कर लीक हो गए। एक सीन में जिमी शेरगिल भी नजर आए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ysTYNp
इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ये इंटीमेट सीन हो गए थे लीक, पहुंच गए अश्लील साइट्स पर इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ये इंटीमेट सीन हो गए थे लीक, पहुंच गए अश्लील साइट्स पर Reviewed by N on August 04, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.