'सनी लियोन की वजह से बढ़े भारत में पोर्न स्टार्स, पुलिस ने क्यों नहीं लिया एक्शन?', केआरके ने पूछा सवाल
मुंबई। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अश्लील वीडियोज मामले में फंसे हुए हैं। उनकी गिरफ्तारी और जेल जाने के बाद कई सेलेब्स ने उनके सपोर्ट और विरोध में बयान दिए हैं। ऐसे में मौके का फायदा उठाने में तेज स्वघोषित मूवी क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने सनी लियोन को टॉरगेट किया है। हाल ही एक ट्वीट में केआरके ने सनी लियोन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी वजह से देश में कई पोर्न स्टार्स बन गए हैं, पुलिस ने सीन पर कोई एक्शन नहीं लिया।
सलमान खान ने केआरके पर किया था मानहानि का केस
गौरतलब है कि केआरके पिछले दिनों सलमान खान और मीका सिंह से पंगा ले चुके हैं। केआरके ने दावा किया था कि जब उन्होंने सलमान की फिल्म 'राधे' का रिव्यू नेगेेटिव किया, तो गुस्से में सलमान ने उन पर केस कर दिया। सलमान की लीगल टीम के अनुसार, केआरके पर मानहानि का केस किया गया। इसका 'राधे' के रिव्यू से कोई लेना देना नहीं था। इसके बाद उनका सिंगर मीका सिंह से विवाद हो गया। दोनों ने एक-दूसरे को अभद्र भाषा में चैलेंज भी किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3A9inrJ
No comments: