test

आलिया भट्ट को किस करते हुए पकड़े गए रणबीर कपूर, सामने आई अनदेखी तस्वीर

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण लाइमलाइट बटोरती हैं। पिछले काफी वक्त से वह एक्टर रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा जाता है। पहले तो दोनों ही अपने रिश्ते को मीडिया के सामने छिपाने की कोशिश करते थे। लेकिन अब खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते हैं। कई बार तो दोनों हाथों में हाथ डाले मीडिया के सामने एंट्री लेते हैं। लेकिन अब दोनों की एक ऐसी अनदेखी तस्वीर सामने आई है, जिसे देख उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं।

आलिया को किस करते हुए रणबीर की फोटो वायरल
सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रणबीर आलिया को किस करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इस फोटो को आलिया ने शेयर नहीं किया है। लेकिन उनके फैंस ने इस फोटो को ढूंढ निकाला है। दरअसल, आलिया भट्ट की स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आलिया की एक तस्वीर शेयर की। इसमें आलिया बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में कैमरे के सामने पोज़ देती आ रही हैं। लेकिन उनके पीछे दीवार पर टंगी एक तस्वीर ने सभी का ध्यान खींच लिया।

ये भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा का घर है बेहद आलीशान, शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने किया है डिजाइन

alia_bhatt_ranbir_kapoor1.jpg

नए साल के ट्रिप की है तस्वीर!
ब्‍लैक ऐंड वाइट फोटो में आलिया जैकेट, शॉर्ट्स और हाई बूट्स पहने नजर आ रही हैं। रणबीर ने उन्हें पीछे से पकड़ा हुआ है और उनके माथे पर किस कर रहे हैं। वहीं, आलिया कैमरे की ओर देखते हुए नजर आ रही हैं। माना जा रहा है कि दोनों की ये फोटो रणथम्बौर नेशनल पार्क ट्रिप के दौरान की है। इस साल की शुरुआत में दोनों अपने परिवार के साथ यहां गए थे। अब सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें: जब करीना कपूर ने सरेआम को कटरीना कैफ को बताया था अपनी भाभी, रणबीर कपूर के उड़ गए थे होश

जल्द कर सकते हैं शादी
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले तीन सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के लिए बहुत सीरियस हैं और जल्द शादी कर सकते हैं। एक बार खुद रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कोविड के कारण उनकी शादी में देरी हुई है। ऐसे में फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगे। ये पहला मौका है जब दोनों किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी अहम भूमिका में हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3z32fIk
आलिया भट्ट को किस करते हुए पकड़े गए रणबीर कपूर, सामने आई अनदेखी तस्वीर आलिया भट्ट को किस करते हुए पकड़े गए रणबीर कपूर, सामने आई अनदेखी तस्वीर Reviewed by N on August 20, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.