test

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने अपने लुक्स परफेक्ट बनाने के लिए करवाई ब्रेस्ट इम्प्लांट सर्जरी!

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए कलाकार अपने लुक्स को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतते हैं। पुरुष कलाकार जहां अपने उजड़ते बालों को ठीक करने के लिए हेयर इम्प्लांट करवाते हैं, वहीं एक्ट्रेसेस भी अपने बॉडी को लेकर प्रयोग करती रहती हैं। कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को लेकर नोज जॉब और ब्रेस्ट इम्प्लांट की खबरें आती रही हैं। आइए जानते हैं किन एक्ट्रेसेस को लेकर हुई है ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाने की चर्चा-

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

implant_shilpa_shetty.png

शिल्पा शेट्टी अपने स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर काफी अवेयर रहती हैं। अपनी फिटनेस और अच्छे स्वास्थ्य के लिए वे योगा को क्रेडिट देती हैं। आज भी उनका फिगर युवा एक्ट्रेसेस की तरह मैनटेन है। कहा जाता है कि उन्होंने ब्रेस्ट इम्प्लांट भी करवाया है। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी इस बारे में पुष्टि नहीं की है।

आयशा टाकिया

implant_ayesha_takia.png

आयशा टाकिया को लेकर हमेशा चर्चा रही है कि उन्होंने अपनी बॉडी को अलग दिखाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया है। उनके शुरूआती करियर में वे ऐसी बिल्कुल नहीं दिखती थीं, जैसी मूवीज में आने के बाद दिखने लगीं। पिछले कुछ वर्षों से उनके लिप्स को लेकर भी सर्जरी की चर्चा होने लगी है। ब्रेस्ट इम्प्लांट को लेकर भी वे सुर्खियों में रही हैं। हालांकि उन्होंने कभी भी इस बारे में मुंह नहीं खोला है।

यह भी पढ़ें : ‘वॉन्टेड’ की एक्ट्रेस आयशा टाकिया की खूबसूरती के दीवाने थे लोग, लिप सर्जरी ने बदल दिया पूरा चेहरा

बिपाशा बसु

implant_bipasa_basu.png

बिपाशा बसु अपने मॉडलिंग डेज में एवरेज फिगर वाली मॉडल हुआ करती थींं। जैसे ही उन्होंने फिल्मों में एंट्री ली, उनका बेहद हॉट लुक सामने आया। मूवीज और पब्लिक लाइफ में वह अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती भी नजर आती हैं। कहा जाता है कि बेस्ट लुक के लिए उन्होंने ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाया था। अन्य एक्ट्रेसेस की तरह, बिपाशा ने कभी इस बारे में बात नहीं की।

सुष्मिता सेन

implant_sushmita_sen.png

सुष्मिता सेन की मॉडलिंग डेज की फोटोज और हाल ही की फोटोज देखने से आसानी से पता चल जाता है कि एक्ट्रेस ने ब्रेस्ट इम्प्लांट का सहारा लिया है। एक्ट्रेस ने अभी तक शादी नहीं की है और बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ वक्त गुजारती नजर आती हैं।

यह भी पढ़ें : श्रीदेवी से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक इन 5 बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने प्लास्टिक सर्जरी कर बिगाड़ा अपना चेहरा

श्रीदेवी

implant_sridevi.png

श्रीदेवी के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने नाक की सर्जरी करवाई थी, लेकिन उन्होंने इसे कभी स्वीकार नहीं किया। यह भी बताया जाता है कि एक्ट्रेस ने ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाया था। उनकी नई और पुरानी फोटोज से इसका अंतर बताया जा सकता है। हालांकि इस बारे में भी एक्ट्रेस ने कभी कुछ नहीं बोला।

कंगना रनौत

implant_kangna.png

कंगना रनौत ने जब बॉलीवुड में एंट्री ली थी, तब और अब के उनके लुक्स में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। माना जाता है कि कंगना ने भी ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाया था, लेकिन इस बारे में एक्ट्रेस ने कभी चर्चा नहीं की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sGbnAg
बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने अपने लुक्स परफेक्ट बनाने के लिए करवाई ब्रेस्ट इम्प्लांट सर्जरी! बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने अपने लुक्स परफेक्ट बनाने के लिए करवाई ब्रेस्ट इम्प्लांट सर्जरी! Reviewed by N on August 20, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.