test

एयरपोर्ट पर CISF अफसर ने रोका सलमान खान को, ड्यूटी कर रहे जवान को लोग कर रहे हैं सैल्यूट

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 की घोषणा कर चुके हैं। एक बार फिर से दर्शकों को बड़े पर्दे पर कैटरीना कैफ और सलमान खान की जोड़ी एक साथ देखने को मिलेगी। फिल्म की शूटिंग रूस में होगी जिसके लिए सलमान और कैटरीना निकल चुके हैं। हाल ही में सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि वीडियो वायरल होने की वजह सलमान खान नहीं बल्कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा में लगे CISF इंस्पेक्टर हैं।

कैटरीना कैफ भी निकली शूटिंग के लिए

वैसे आपको बात दें सलमान खान के कुछ बाद कैटरीना कैफ भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। जब पैपराजी ने कैटरीना से कहा कि वो 2 महीने के लिए जा रही हैं। फोटोज दे दें तो कैटरीना हंसने लगीं। कैटरीना का ये अंदाज सभी को खूब पसंद आ रहा है।

सलमान खान-कैटरीना कैफ निभाएंगे खास रोल

वैसे आपको बता दें फिल्म टाइगर 3 में सलमान रॉ एजेंट और कैटरीना आईएसआई की एजेंट की भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म के निर्देशक कबीर खान हैं। जिन्होंने पहले एक था टाइगर और फिर टाइंगर जिंदा है डारेक्ट की थी। 'टाइगर 3' का डायरेक्शन मनीश शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी विलन के रोल में नजर आने वाले हैं।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3j1hlrX
एयरपोर्ट पर CISF अफसर ने रोका सलमान खान को, ड्यूटी कर रहे जवान को लोग कर रहे हैं सैल्यूट एयरपोर्ट पर CISF अफसर ने रोका सलमान खान को, ड्यूटी कर रहे जवान को लोग कर रहे हैं सैल्यूट Reviewed by N on August 20, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.