test

करन जौहर ने 4 साल के बेटे यश का लिया ऑडिशन, देखे वीडियो

बॉलीवुड के महशूर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहार अक्सर सुखियों में बने रहते है। करण सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते है।अब रविवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने बेटे यश का ऑडिशन लेते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को करण ने खुद के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि करण अपने बेटे को इमोशनल सीन को करने को कह रहे है। और उनके बेटे ने इसे काफी अच्छे तरीके से किया है।

आपको बता दे कि यह पहली दफा नहीं है की करण ने सोशल मीडिया पर कुछ शेयर किया है। करण अकसर अपने जुड़वा बच्चो के साथ वीडियो शेयर करते दिखते है। और उनके साथ मस्ती भी करते दिखते है। उनके जुड़वा बच्चे यश और रुही काफी ज्यादा क्यूट है। करण जौगर साल 2017 में सरोगेसी की मदद से सिंगल पिता बने थे।

यह भी पढ़े- 56 साल के सलमान की कई ऐसी बातें, जिसे सुन दंग रह जाएंगे आप

हाल ही में करण जौहर ने रियलिटी शो हुनरबाज की एक प्रोमो वीडियो शेयर की थी। जिसमें वो शो की टीम के साथ एक सॉन्ग पर थिरकते हुए दिख रहे हैं। इस शो में करण जौहर दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और एक्ट्रेस परीणिति चोपड़ा के साथ बतौर जज के रूप में नजर आने वाले हैं। करण जौहर काफी बड़े निर्माता और निर्देशक है।

यह भी पढ़े- एक्ट्रेस रेखा से विनोद मेहता ने सच में की थी शादी? किरण ने भी खोले कई राज



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mwRFoA
करन जौहर ने 4 साल के बेटे यश का लिया ऑडिशन, देखे वीडियो करन जौहर ने 4 साल के बेटे यश का लिया ऑडिशन, देखे वीडियो Reviewed by N on December 27, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.