test

ये सितारे हैं भाईजान के 'दुश्मन', भूलकर भी नहीं देखते वो इनकी शक्ल

बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर सलमान खान का रुतबा सबसे अलग ही है। जहां देश में ही नहीं विदेशों में भी सलमान के चाहने वालों की कमी नहीं हैं। वहीं, सलमान खान भी जिससे रिश्ता बनाते हैं तो उसे पूरे दिल से निभाते हैं। फिर चाहें वो दोस्ती हो या फिर दुश्मनी ही क्यों न हो। समलान खान ने कई ऐसे लोगों को बॉलीवुड में मौका दिलाया है, जो आज बड़े सितारों की लिस्‍ट में शामिल हैं। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी है जिन्‍होंने सलमान से पंगा लिया और उनके कॅरियर को नुकसान हुआ। आइये जानते हैं कौन से है वो सितारे जो सुपरस्टार सलमान खान की फ्रेंड्स लिस्ट में शामिल नहीं है...

aishwarya_rai.jpg


ऐश्वर्या राय बच्चन


इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय बच्चन का। सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय को काफी नुकसान पहुंता था। उनके हाथ से कई फिल्में निकल गई। सलमान खान से बुरे ब्रेकअप के बाद अदाकारा ने अभिषेक बच्चन से शादी रचा ली। इसके बाद सुपरस्टार सलमान खान ने कभी अदाकारा की ओर नहीं देखा। ये सितारे कभी एक दूसरे से नहीं टकराते।

vivek_oberoi.jpg


विवेक ओबरॉय


अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन की वजह से एक्टर विवेक ओबरॉय, सुपरस्टार सलमान खान से भिड़ पड़े थे। जिसकी वजह से सलमान और विवेक में एक पत्थर की लकीर खिंच गयी। दरअसल जब विवेक इंडस्ट्री में नए थे और उन्होंने शुरुआत कुछ हिट फिल्में दी थीं। जिसकी वजह से उनका नाम बनना शुरू हो गया था। मगर जब सलमान को पता लगा कि विवेक उनकी एक्स ऐश्वर्या को डेट कर रहे हैं, तो उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सलमान खान विवेक से ऐसे नाराज हुए कि उन्‍हें काम मिलना ही बंद हो गया और आखिरकार उनका फिल्‍मी कॅरियर ठप पड़ गया।

priyanka_chopra.jpg


प्रियंका चोपड़ा


एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू होने के चंद दिन पहले ही छोड़ दिया था। अपनी शादी का हवाला देते हुए उन्होंने ये फिल्म छोड़ी थी। जिसके बाद सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की दोस्ती टूट गई।

ranbir_kapoor.jpg


रणबीर कपूर


सलमान खान कैटरीना कैफ से प्यार करते थे लेकिन जब रणबीर और कैटरीना के प्यार के चर्चे शुरू हो गए तो सलमान खान को यह बात बिल्कुल भी रास नहीं आई और मन ही मन सलमान रणबीर से नफरत करने लगे। सलमान खान की नाराजगी का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि अपनी बहन अर्पिता की शादी में सलमान ने कैटरीना को कैटरीना कपूर कहा था।

hrithik_roshan.jpg


ऋतिक रोशन


लमान खान संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गुजारिश’ में काम करना चाहते थे। मगर भंसाली ने सलमान की जगह फिल्म में ऋतिक रोशन को ले लिया। इस बात से सलमान को गुस्सा आ गया। उन्होंने इस फिल्म की ऐसी बेइज्‍जती की कि दर्शकों ने इससे किनारा कर लिया और गुजारिश बुरी तरह फ्लॉप हो गई।

arjeet_singh.jpeg


अरिजीत सिंह


अरिजीत और सलमान का किस्सा तो सभी को पता ही है। सलमान एक अवॉर्ड शो होस्ट कर रहे थे और इसमें पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह को एक अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड लेने के लिए अरिजीत को स्टेज तक पहुंचने में थोड़ी देर हो गई। इस पर मजाक करते हुए सलमान ने अरिजीत को कहा कि सो गए थे क्या? अरिजीत ने सलमान को जवाब देते हुए कहा कि क्या करें, सुला दिया था आप लोगों ने। बस, सलमान को ये बात बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने भी अरिजीत के गाने की मिमिक्री कर डाली। इसके बाद सलमान ने डायरेक्टर्स के सामने शर्त रख दी कि जिस फिल्म में वो काम करेंगे, उसमें अरिजीत के गाने नहीं होने चाहिए। इससे अरिजीत को काफी नुकसान हुआ। इस घटना के बाद सलमान खान ने अरिजीत सिंह को अपने फ्रेंड्स लिस्ट से हटा दिया।

himesh_reshmmiya.jpg


हिमेश रेशमिया


हिमेश ने पहली बार सलमान की फिल्म ‘जब प्यार किया तो डरना क्या’ के लिए गाने कंपोज किए थे। इस गाने कि बदोलत उनके करियर की शुरूआत हुई थी। लेकिन पॉपुलरटी मिलने के बाद हिमेश सलमान से दूर होने लगे। इतना ही नहीं हिमेश ने सलमान की एक फिल्म के म्यूजिक कंपोज करने से भी मना कर दिया। हिमेश की इस हरकत से सलमान हिमेश से नाराज हो गए और उन्होंने एक रियलिटी शो पर हिमेश की आवाज का मजाक भी उड़ाया। हालांकि, 2013 में आई सलमान की फिल्म ‘जय हो’ के लिए हिमेश ने गाने कंपोज किए, लेकिन इसके बाद भी दोनों के संबंध में पहले वाली बात नहीं है। इस बात से हिमेश के करियर पर काफी प्रभाव पड़ा है।

यह भी पढ़े - फिल्मों के अलावा इन कामों से करोड़ों कमाते हैं भाईजान
यह भी पढ़े - बर्थडे पर भाईजान का बड़ा एलान, ये होगा ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल का टाइटल और ‘नो एंट्री 2’ पर भी करेंगे काम



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qqpXuQ
ये सितारे हैं भाईजान के 'दुश्मन', भूलकर भी नहीं देखते वो इनकी शक्ल ये सितारे हैं भाईजान के 'दुश्मन', भूलकर भी नहीं देखते वो इनकी शक्ल Reviewed by N on December 27, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.