test

दीपिका सहित इन अभिनेत्रियों ने खोले अपने बेडरूम के राज, सोनम कपूर को पसंद है डर्टी टॉक

हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं और वही बॉलीवुड सितारों की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है और इन सितारों के फैंस अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर बड़ी छोटी बातें जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते है। एक वक्त ऐसा हुआ करता था जब बॉलीवुड सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ या सीक्रेट्स को छुपाकर रखते थे, लेकिन इन दिनों देखा जा रहा है कि आजकल सेलेब्स अपनी निजी जिंदगी के बारें में बताने से बिल्कुल भी हिचकते नहीं है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने बातों ही बातों में अपने बेडरूम सीक्रेट्स तक शेयर कर दिए हैं। इनमें दीपिका पादुकोण से लेकर सैफ अली खान जैसे मशहूर सेलेब्स के नाम तक शामिल हैं। चलिए आपको सेलेब्स के रूम सीक्रेट्स के बारें में खुलकर जानकारी देते हैं।

sonamkapooranand.jpg

सोनम कपूर (Sonam Kapoor)

वोग के एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने बेडरूम सीक्रेट्स के बारें में बात की थी। सोनम ने बताया था कि वो रात में अपने बेडरूम की लाइट कभी बंद नहीं करती हैं। उन्हें लाइट खुली रखना ही पसंद है। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें बेडरूम में क्या पसंद है। उन्होंने कहा कि मुझे एक्सासोनम कपूरइटेड करने के लिए फोर प्ले से ज्यादा डर्टी टॉक्स पसंद है। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें हैंड जॉब बिल्कुल पसंद नहीं हैं। गौरतलब हो कि सोनम ने 8 मई, 2018 को लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड रहे बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी कर ली। सोनम और आनंद अपनी शादीशुदा जिंदगी खूब इन्जॉय कर रहे हैं।

deepika_ranveer_1.jpg

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

साल 2019 में एक ब्यूटी अवॉर्ड्स के दौरान दीपिका ने पति रणवीर सिंह के बेडरूम सीक्रेट्स का खुलासा किया था। दीपिका ने रणवीर के बारें में बताया था कि वो बाथरूम और तैयार होने में बहुत टाइम लगाते हैं। दीपिका ने बताया था कि रणवीर बेड पर भी बहुत टाइम लगाते हैं। साथ ही वो जल्दी सोने नहीं जाते हैं। दीपिका की ये बात सुनकर वहां पर मौजूद लोग जोरों से हंसने लगे थे।

यह भी पढ़ें- जब 22 साल पहले इस डेट को शादी करने वाले थे सलमान खान, जानिए फिर अचानक क्या हुआ ऐसा

malaika_arjun.jpg

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप में हैं। मलाइका भी अपने रूम सीक्रेट्स शेयर कर चुकी हैं। एक शो में जब मलाइका अरोड़ा से पूछा कि गया कि ‘उन्हें सेक्स में कौन-सी पॉजिशियन पसंद है? तो एक्ट्रेस ने बताया कि ‘उन्हें ऊपर लेटे रहना काफी पसंद है।’

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों आमिर खान ने श्रीदेवी का हीरो बनने से कर दिया था इंकार

priyanka-chopra-nick-jonas.jpg

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 में अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस संग शादी की थी। शादी के बाद जब प्रियंका से उनके रूम सीक्रेट्स के बारें में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने बताया कि निक रातभर उन्हें सोने नहीं देते हैं। प्रियंका ने बताया था कि निक जोनस को डायबिटीज की शिकायत है। जिसकी वजह से वो परेशान रहते हैं। प्रियंका ने बताया कि निक को नींद में भी पता होता है कि उनका शुगर लेवल कितना है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/334PwJT
दीपिका सहित इन अभिनेत्रियों ने खोले अपने बेडरूम के राज, सोनम कपूर को पसंद है डर्टी टॉक दीपिका सहित इन अभिनेत्रियों ने खोले अपने बेडरूम के राज, सोनम कपूर को पसंद है डर्टी टॉक Reviewed by N on December 08, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.