नई दिल्ली: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र (Dharmendra) के आज भी लोग दीवाने हैं। हमेशा उनके बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको धर्मेंद्र की दिलदारी से जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं। जिसमें वो एक शर्त के कारण अपनी पूरी कमाई प्रोड्यूसर्स को देने के लिए तैयार हो गए थे। आइये जानते हैं इस बारे में।
एक्टिंग करने को बेताब थे धर्मेंद्र
दरअसल एक टैलेंट हंट प्रतियोगिता के माध्यम से धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। एक्टिंग प्रतियोगिता जीतने के बाद उन्हें गुरुदत्त, विमल रॉय जैसे बड़े निर्माताओं ने अपनी फिल्मों के लिए साइन भी कर लिया था। लेकिन एक्टिंग करने को बेताब धर्मेंद्र को उनकी पहली फिल्म मिली ‘दिल भी तेरा, हम भी तेरे।
मुझे बस फिल्मों में काम करना है
जिसके जवाब में धर्मेंद्र ने कहा था कि ‘अंजाम क्या होना है। दोनों को कमाई का आधा आधा हिस्सा दे दूंगा। जब उनसे कहा गया कि उनके पास भी तो कुछ पैसे बचने चाहिए तब धर्मेंद्र ने कहा था, ‘मुझे तो बस फिल्मों में काम करना है, पैसे नहीं बचे तो भी क्या हुआ। फिल्म तो बनकर रिलीज हो जाएगी। इस तरह शुरूआत में बिना पैसो की परवाह किए फिल्में कीं।
यह भी पढ़ें: जब 22 साल पहले इस डेट को शादी करने वाले थे सलमान खान, जानिए फिर अचानक क्या हुआ ऐसा
धर्मेंद्र पहली फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ साल 1960 में और दूसरी 'शोला और शबनम' इसके अगले ही साल आई थी। आपको बता दें कि धर्मेंद्र के करियर को आयाम देने में अभिनेत्री मीना कुमारी का बड़ा हाथ रहा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dw9i31
No comments: