test

जिस शो से नेहा कक्कड़ को निकला गया था, आज उसी शो की हैं ये जज

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां लोग अपने आंखो में सपने लिए जाते तो हैं लेकिन वो सच होंगे या नहीं उसकी कोई गारंटी नहीं है। लेकिन आप जो भी चमकते सितारें देख रहे हैं उनकी अपनी एक कहानी है। उन्हीं सितारों में से एक चमकता नाम नेहा कक्कड़ का भी है। जिनकी जिंदगी के बारें में जानकर हैरान रह जाएंगे। नेहा कक्कड़ आज अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत इस मुकाम पर पहुंची हैं। ये उनकी कड़ी मेहनत का ही फल है जो आज उन्हें बच्चा-बच्चा पहचानता है।

[MORE_ADVERTISE1]neha_singer.jpg[MORE_ADVERTISE2]

नेहा कक्कड़ आज बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ से अपने करियर की शुरुवात की थी। आज नेहा का नाम इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड गायिकाओं में शामिल होता है। लेकिन नेहा की सफलता के पीछे उनकी गरीबी है जिसकी वजह से नेहा ने खुद पर भरोसा किया और अपने अंदर के टैलेंट को पहचाना। पहले वो गाना अपने घर के हालत को ठीक करने के लिअ भी गाती थी। नेहा अपने परिवार का पेट पालने के लिए वो अपने पिता और बहन के साथ माता का जागरण किया करती थीं।

[MORE_ADVERTISE3]neha_jagran_1.jpg

सेल्फी क्वीन के नाम से मशहूर नेहा कक्कड़ ने अपनी जिंदगी में बहुत बुरे दिन दिखें हैं। आज जिस शो की नेहा जज हैं। इसी शो के मंच से नेहा ने अपने सिंगिग करियर की शुरूआत की थी। जी हां, नेहा कक्कड़ बतौर प्रतियोगी बनकर रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में आई थी। हालांकि उस टाइम जजों का मानना था कि नेहा इतनी अच्छी सिंगर नहीं हैं। इसलिए जल्दी ही उन्हें पब्लिक ने कंपीटिशन से निकाल दिया। इस शो से निकलने के बाद नेहा कई और रियलिटी शो में हिस्सा लिया।

selfie_queen.jpg

उस दिन से नेहा की किस्मत बिलकुल पलट गई जब उन्होंने फिल्म ‘कॉकटेल’ का गाना ‘सेकंड हैंड जवानी’ को अपनी आवाज़ देने का सुनहरा मौका मिला।नेहा का ये गाना सुपरहिट हुआ। इसके बाद फिल्म ‘यारियां’ के गाने ‘आज ब्लू है पानी-पानी’ ने नेहा को सुपरस्टार बना दिया। सुपरस्टार बनते ही नेहा की जिंदगी में सुधार आने लगा। उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधरने लगी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और आज उनके खाते में एक नहीं बल्कि कई सुपरहिट सॉन्ग हैं। इन दिनों नेहा सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में बतौर जज नजर आ रही हैं। पिछले साल भी नेहा इंडियन आइडल 10 की जज थीं। बीच में नेहा का नाम इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट विभोर पराशर के साथ खूब जुड़ा था, लेकिन दोनों ने इस बात को महज एक अफवाह बताया। हालांकि, हाल ही में नेहा विभोर के साथ अपनी एक दोस्त की शादी में पहुंची थीं।

neha_3.jpg

आपको बता दें, इससे पहले नेहा कक्कड़ पिछले 4 साल से फिल्म ‘यारियां’ के एक्टर हिमांश कोहली को डेट कर रही थीं। नेहा कक्कड़ का उनके बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली के साथ ब्रेकअप सुर्खियों में रहा था। पिछले साल ही नेहा ने सोशल मीडिया पर सबके सामने ब्रेकअप का किया था।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JwZebg
जिस शो से नेहा कक्कड़ को निकला गया था, आज उसी शो की हैं ये जज जिस शो से नेहा कक्कड़ को निकला गया था, आज उसी शो की हैं ये जज Reviewed by N on October 29, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.