test

अतरंगी कपड़े पहनने वाले रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ रखते हैं फैशन सेंस का पूरा ख्याल, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली | दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की शादी को आज यानी 14 नवंबर से एक साल पूरा हो गया है। आज दोनों अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट (Marriage Anniversary) कर रहे हैं। इस मौके पर रणवीर-दीपिका सबसे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने पहुंचे। जंहा से दीपिका और रणवीर की ट्रेडिशनल लुक में खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इसके बाद दोनों पद्मावति के दर्शन भी करेंगे। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने एक दूसरे को ६ साल तक डेट करने के बाद शादी की थी। शादी के पहले भी दोनों एक साथ कई इंवेट्स पर दिखाई देते थे। लेकिन रणवीर जब भी दीपिका के साथ किसी इवेंट में पहुंचते हैं तो अपने ड्रेसिंग स्टाइल का हमेशा ध्यान रखते हैं।

[MORE_ADVERTISE1]11_01_4774654418.jpg[MORE_ADVERTISE2]

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हमेशा अपने अतरंगी कपड़ो की वजह से सुर्खियां बटोरते हैं। उनके कपड़े बाकी स्टार्स से काफी अलग रहते हैं। जबकि दीपिका पादुकोण अपने कमाल के फैशन सेंस के लिए लिस्ट में सबसे ऊपर रहती हैं। लेकिन रणवीर जब भी दीपिका के साथ रहते हैं तो अपने फैशन का पूरा ध्यान रखते हैं। दीपिका के साथ रणवीर की इस तस्वीर में देखिए उन्होंने कोई भी फैशन ब्लंडर नहीं किया है।

[MORE_ADVERTISE3]rs_1024x759-181113102911-1024-ranveer-singh-deepika-padukone.jpg

इस फोटो में देखिए रणवीर और दीपिका किसी टीवी रिएलिटी शो में पहुंचे हैं। जंहा रणवीर सिंह ने सिंपल स्लिम फिट ब्लेजर पहन रखा है वहीं दीपिका सलवार शूट में नजर आ रही हैं।

deepika-ranveer.jpg

ये तस्वीर भी एक इवेंट के दौरान की है। जंहा पर रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं। रणवीर ने चेक डिजाइन का शूट पहन रखा है। रणवीर के दूसरे कपड़ो के मुकाबले ये काफी सिंपल है। दीपिका भी साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

dp_1552652610870.jpg

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कैमरे के नजरों से कितना भी बचना चाहें लेकिन मीडिया के कैमरे उन्हें ढूंढ ही लेते हैं। इस फोटो में देखिए रणवीर ने दीपिका के साथ होते हुए जैकट पहन रखा है जिसमें कुछ भी अजीब नहीं है।

big_423516_1468395015.jpg

ये तस्वीर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद की है। जब शादी के बाद उन्होंने मीडिया के सामने पोज दिया था। इस फोटो में रणवीर सिंह ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं। 

920d5u8_deepika-ranveer-ndtv_625x300_07_march_19.jpg

तो देखा आपने कैसे रणवीर सिंह वाइफ दीपिका पादुकोण के साथ अपने ड्रेसिंग स्टाइल का पूरा ध्यान रखते हैं। अकेले वो कैसे भी अजीब कपड़े पहनते हैं लेकिन दीपिका के साथ वो ऐसी गलती नहीं करते।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35437Nt
अतरंगी कपड़े पहनने वाले रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ रखते हैं फैशन सेंस का पूरा ख्याल, देखें तस्वीरें अतरंगी कपड़े पहनने वाले रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ रखते हैं फैशन सेंस का पूरा ख्याल, देखें तस्वीरें Reviewed by N on November 14, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.