नई दिल्ली: बॉलीवुड का सबसे रोमांटिक और प्यारा कपल कहे वाले Deepika Padukone और Ranveer Singh की आज पहली सालगिरह है। दोनों इस खास मौके पर तिरूपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दोनों इतने प्यारे लग रहे हैं कोई भी अपनी नजर दोनों से नहीं हटा पा रहा है। आज दोनों के प्यार के चर्चे आपको हर जगह मिल जाएंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि पति रणवीर सिंह की पहली फिल्म देखकर दीपिका ने क्या रिएक्शन दिया था?
यह भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस के प्यार में पत्नी सुनीता को भी छोड़ने के लिए तैयार थे गोविंदा
[MORE_ADVERTISE1]
[MORE_ADVERTISE2]
रणवीर की पहली फिल्म देखकर दीपिका ने उन्हें कुछ खास भाव नहीं दिए थे। इस बात का खुलासा खुद दीपिका ने एक इवेंट के दौरान किया था। दीपिका ने बताया था कि जब Ranveer Singh की पहली फिल्म आई थी तब उनके उस समय के मैनेजर ने कहा था कि बैंड बाजा बाराजत में जो लड़का है वो बहुत आगे जाएगा। उसमें काफी संभावनाएं हैं। इस पर दीपिका ने उनसे कहा था कि, 'हां, मुझे वो ठीक ही लगा है।'
यह भी पढ़ें: अनुष्का से पहली मुलाकात के दौरान घबरा गए थे कोहली, घबराहट में उड़ा डाला था एक्ट्रेस का मजाक
[MORE_ADVERTISE3]
इस इवेंट पर दीपिका के साथ रणवीर भी थे और दीपिका की ये बात सुनकर रणवीर ने काफी प्यारा रिएक्शन दिया था। रणवीर ने दीपिका की टांग खीचते हुए कहा था कि आप जैसे बोल रही हैं, मैं समझ सकता हूं कि आपने उस समय मेरा नाम लेते समय कैसा रिएक्शन दिया होगा ? रणवीर की इस बात को सुनकर दीपिका के साथ-साथ वहां बैठे लोग भी हंसने लगे।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qOx3OG
No comments: