test

वाणी कपूर को देखकर बाइक से पीछा करने लगे लड़के.. फिर की ऐसी हरकत, वायरल हुआ वीडियो


नई दिल्ली | बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood Stars) के लिए फैंस की क्रेज़ीनेस अक्सर सामने आती रहती है। सितारों से मिलने के लिए फैंस बड़े-बड़े काम भी कर जाते हैं। लेकिन कई बार इन्हीं क्रेज़ी फैंस की वजह से स्टार्स को बड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। हाल ही में एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, वाणी (Vaani Kapoor Car Chased By Crazy Fans) की कार का पीछा अचानक बाइक सवार कुछ लड़के करने लगे। जिसके बाद एक्ट्रेस को कार रोकनी पड़ी और उन्होंने जो किया उसके बाद फैंस काफी हैरान हैं।

बता दें कि ये वाणी कपूर (Vaani Kapoor) का ये वीडियो मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। वाणी का ये वीडियो उनके किसी इवेंट से निकलने के दौरान का है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। फैंस वाणी की इस तरह की सौम्यता के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं। जबकि कुछ लोग लड़को की क्रेजीनेस पर नाराज़गी जता रहे हैं कि इस तरह की हरकत नहीं की जानी चाहिए। एक फैन ने लिखा- ऐसा करना काफी रिस्की हो सकता है। वहीं एक यूजर ने लिखा- कैसे लोग हैं जो भिखारियों के तरह पीछे लग जाते हैं।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Pq2wk4
वाणी कपूर को देखकर बाइक से पीछा करने लगे लड़के.. फिर की ऐसी हरकत, वायरल हुआ वीडियो वाणी कपूर को देखकर बाइक से पीछा करने लगे लड़के.. फिर की ऐसी हरकत, वायरल हुआ वीडियो Reviewed by N on December 16, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.