test

पायल रोहतगी को जेल, जमानत अर्जी खारिज, नेहरू और गांधी पर परिवार पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी Payal Rohtagiको एक विवादित वीडियो के मामले में राजस्थान पुलिस ने रविवार को गिफ्तार किया। सोमवार को उन्हें एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 8 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पायल की गिफ्तारी के बाद से लोग और सेलेब्स सोशल मीडिया पर उनका सपोर्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर #IStandWithPayalRohatgi टॉप ट्रेंडिंग में रहा।

Payal Rohatgi

खुद दी थी गिरफ्तारी की जानकारी
अभिनेत्री पायल रोहतगी ने गिफ्तारी के बाद अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट में लिखा,'मुझे राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर एक वीडियो शेयर करने के लिए गिरफ्तार किया है। उस वीडियो को मैने गूगल से जानकारी लेकर बनाया था। बोलने की आजादी एक मजाक है'। इस ट्वीट में उन्होंने राजस्थान पुलिस, पीएमओ, होम मिनिस्ट्री के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को टैग किया था।

ट्वीटर पर शेयर किया था विवादित वीडियो
गौरतबल है कि कुछ समय पहले पायल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक विवादित वीडियो शेयर किया था। जिसतें वह स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेरहरू के पिता मोतीलाल नेहरू और उनकी पत्नी को लेकर टिप्पणी की थी।

 

अब पायल रोहतगी ने महान समाज सुधारक को बताया अंग्रेजों का चमचा, भड़के लोग, किए ऐसे कमेंट्स

वीडियो में किया था दावा
गौरतलब है कि पायल ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था, 'मुझे लगता है कि कांग्रेस परिवार ट्रिपल तलाक के खिलाफ इसलिए था, क्योंकि मोतीलाल नेहरू की पांच पत्नियां थीं। साथ ही मोतीलाल नेहरू जवाहरलाल नेहरू के सौतेले पिता थे।' पायल ने अपने दावे के पीछे एलिना रामाकृष्णा द्वारा लिखी एक बायोग्राफी का भी हवाला दिया। पायल की गिफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर लोग दो खेमों में बंट गए। बहुत से लोग ऐसे थे जिन्होंने पायल की गिफ्तारी को लेकर गुस्सा जाहिर किया।

पायल की ऐसी हरकतों पर पहले भी मुंबई पुलिस उनका अकाउंट ब्लॉक करा चुकी थी। कुछ समय पहले ही पायल पर युवा कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत में एक्ट्रेस पर गंभीर आरोप भी लगाए गए थे। पायल पर आईटी अधिनियम की धारा-66 और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PO8qKX
पायल रोहतगी को जेल, जमानत अर्जी खारिज, नेहरू और गांधी पर परिवार पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी पायल रोहतगी को जेल, जमानत अर्जी खारिज, नेहरू और गांधी पर परिवार पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी Reviewed by N on December 16, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.