test

जेल से बाहर आने के बाद पायल रोहतगी ने फिर शेयर किया वीडियो, अब CAA पर बोली ये बड़ी बात

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) को हाल ही में एक वीडियो के चलते जेल जाना पड़ा था। उन्होंने 1 दिन जेल में काटने के बाद कई सारी बातें साझा की थीं। पायल सोशल मीडिया पर खूब वीडियो शेयर करती रहती हैं और वापस आने के बाद उन्होंने एक बार फिर अपना काम शुरु कर दिया है। पायल ने रिसेन्टली ट्विटर (Twitter) पर एक वीडियो शेयर कर CAA के विरोध में बोलने वाले लोगों पर निशाना साधा है। उन्होंने बॉलीवुड सेलेब्स की भी क्लास लगाई है।

Bigg Boss 13: रश्मि देसाई के सामने देवोलीना ऐसे खोलेंगी अरहान खान की पोल.. ये है पूरा गेम प्लान!

पायल (Payal Rohatgi) ने अपनी जेल की बात पर कहा कि उनके साथ ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि उनपर गलत जानकारी फैलाने का आरोप था जबकि मैंने तो थर्ड पार्टी से जानकारी लेकर बात कही थी जबकि ये अरुंधती रॉय, शबाना आजमी और फरहान अख्तर जैसे लोग तो सबकुछ जानते हुए भ्रम फैला रहे हैं। इसके साथ ही पायल ने स्वरा भास्कर को भी आड़े हाथों लिया है। पायल लगातार कई सेलीब्रिटीज़ को CAA के विरोध में बोलने पर खरी खोटी सुना रही हैं। बता दें कि पायल ने 21 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी पं. मोतीलाल नेहरू के परिवार की महिलाओं और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। जिसकी लिए उन्होंने बाद में माफी भी मांगी थी लेकिन फिर भी उन्हें जेल में रात बितानी पड़ी थी। हालांकि पायल ने साफ किया था कि वीडियो बनाना बंद नहीं करेंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZeLB7g
जेल से बाहर आने के बाद पायल रोहतगी ने फिर शेयर किया वीडियो, अब CAA पर बोली ये बड़ी बात जेल से बाहर आने के बाद पायल रोहतगी ने फिर शेयर किया वीडियो, अब CAA पर बोली ये बड़ी बात Reviewed by N on December 23, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.