test

दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने से उपजे बवाल के बाद 23 कंपनियां से टूट सकता है करार! जानिए एक्ट्रेस के ब्रैंड के बारे में

नई दिल्ली | दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में एक हैं जिनकी कमाई सबसे ज़्यादा है। फोर्ब्स 2018 की लिस्ट पर अगर नज़र डालें तो दीपिका की कमाई पति रणवीर सिंह से भी कहीं ज्यादा है। दीपिका सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना झंडा गाड़ चुकीं हैं। दीपिका के पास लगभग दो दर्जन ब्रैंड्स के साथ कई इंटरनेशन फेस्टिवल्स में शामिल होने का तमगा भी हासिल है। दीपिका ने साल 2008 में फिल्म ओम शांति ओम से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद दीपिका ने कुछ सालों में ही बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली। दीपिका अब तक कई ब्रैंड्स में दिखाई दे चुकी हैं।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के पास आज लगभग दो दर्जन ऐड्स की झड़ी लगी हुई है। सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी कोई भी फोटो आते ही वायरल हो जाती है। इंस्टाग्राम पर उनके 43 मिलियन फॉलोअर्स हैं तो वहीं ट्विटर पर लगभग 27 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा दीपिका ने डिप्रेशन से निकलने के बाद लिव लाफ लव फाउंडेशन की शुरुआत भी की थी। साथ ही वो मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज की चेयरपर्सन भी हैं। दीपिका का इतने ब्रैंड के साथ जुड़े होने के बावजूद कई ब्रैंड्स उनके ऐड्स कम ही दिखा रहे हैं। जेएनयू (JNU) जाने के बाद जिस तरह उन्हें कई ब्रैंड्स से हटाए जाने की मांग की जा रही है तो ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई में उनकी ब्रैंड वैल्यू पर कोई फर्क पड़ेगा।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36QRP05
दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने से उपजे बवाल के बाद 23 कंपनियां से टूट सकता है करार! जानिए एक्ट्रेस के ब्रैंड के बारे में दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने से उपजे बवाल के बाद 23 कंपनियां से टूट सकता है करार! जानिए एक्ट्रेस के ब्रैंड के बारे में Reviewed by N on January 14, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.