फेमस यू-ट्यूबर दानिश जेहन से इंस्पायर्ड है वरुण धवन का 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' में LOOK, दो साल पहले हो गई थी मौत
नई दिल्ली: वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में वरुण धवन के लुक ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन अब उनके लुक को लेकर खुलासा हुआ है कि वरुण धवन ( Varun Dhawan) के किरदार का लुक दिवगंत सोशल मीडिया स्टार दानिश से प्रेरित है। इसकी जानकारी खुद वरुण धवन ने दी है। हाल ही में वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका लुक दानिश जेहन से प्रेरित है।
आपको बता दें कि दानिश बेहद लोकप्रिय यू-ट्यूबर थे, जिन्होंने एस ऑफ़ स्पेस रिएलिटी शो में भी हिस्सा लिया था। 20 दिसम्बर 2018 को दानिश की नवी मुंबई के सायन-पनवेल हाइवे पर दुर्घटना में मौत हो गयी थी। स्ट्रीट डांसर 3 डी रेमो डिसूज़ा की डांस फ्रेंचाइजी एबीसीडी की तीसरी कड़ी है। फ़िल्म में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन लीड रोल में हैं। वहीं नोरा फतेही भी एक अहम किरदार में दिखेंगी। ये फिल्म 24 जनवरी को रिलीज़ होगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Qn6Z7H
No comments: