test

तान्हाजी और छपाक का बॉक्स आॅफिस कलेक्शन, बायकॉट विवाद का कितना पड़ा कलेक्शन पर असर, यहां जानें

मुंबई। इस शुक्रवार को दो फिल्में दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) की 'छपाक' ( Chhapaak Movie ) और अजय देवगन ( Ajay Devgn ) की 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' ( Tanhaji: The Unsung Warrior ) रिलीज हुई। जेएनयू हिंसा के विरोध प्रदर्शन ( JNU Protest ) में दीपिका पादुकोण भी पहुंची थी। इसका सोशल मीडिया पर जोरदार विरोध किया गया। 'बायकॉट छपाक' भी ट्रेंड किया। अब जब मूवी रिली हो गई है, तो आइए जानते हैं कि इस विवाद के बीच मूवीज के पहले दिन का कलेक्शन क्या रहा।

TanhaJi VS Chhapaak Box office Collection

तान्हाजी और छपाक का बॉक्स आॅफिस कलेक्शन, बायकॉट विवाद का कितना पड़ा कलेक्शन पर असर, यहां जानें

तान्हाजी की पहले दिन की कमाई ( Tanhaji Box office Collection )
अजय देवगन की मूवी 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' को कई फैंस और पार्टीज ने सपोर्ट किया। इस मूवी के कलेक्शन को देखकर ऐसा लगता है कि दीपिका को लेकर हुए विवाद का फायदा इसे मिला। पहले अजय की 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' ने 15.10 करोड़ का बिजनेस किया। क्रिटिक तरण आदर्श के अनुसार मूवी को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में फैंस का सपोर्ट मिला।

फिल्म देखकर दर्शक बोले- छोटी सोच वालों के मुंह पर तमाचा है फिल्म छपाक

छपाक की पहले दिन की कमाई ( Chhapaak Box office Collection )

दीपिका पादुकोण की 'छपाक' को क्रिटिक्स से भले ही शानदार रिव्यूज मिले, लेकिन उतने दर्शक नहीं मिल पाए। पहले दिन छपाक का कलेक्शन 4.77 करोड़ रुपए रहा। कहा जा सकता है कि दीपिका का जेएनयू विरोध प्रदर्शन में जाना भारी पड़ गया। हालांकि दोनों ही मूवीज के लिए शनिवार और रविवार के दिन महत्वपूर्ण हैं। इन दोनों दिनों में अजय-दीपिका की मूवीज की असली परीक्षा होनी है।

लोगों ने तो एक्ट्रेस पर टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करने का आरोप लगाया। बीजेपी के तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट में लिखा कि दीपिका पादुकोण ने टुकड़े-टुकड़े और अफजल गैंग का समर्थन किया है इसलिए उनकी फिल्मों का बहिष्कार करें। एक यूजर ने लिखा, उम्मीद नहीं थी कि दीपिका टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करेंगी, शर्म आनी चाहिए। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, मैंने 'छपाक' की 5 टिकट बुक की थी लेकिन से सब देखने के बाद कैंसल करा दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30lNGiB
तान्हाजी और छपाक का बॉक्स आॅफिस कलेक्शन, बायकॉट विवाद का कितना पड़ा कलेक्शन पर असर, यहां जानें तान्हाजी और छपाक का बॉक्स आॅफिस कलेक्शन, बायकॉट विवाद का कितना पड़ा कलेक्शन पर असर, यहां जानें Reviewed by N on January 11, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.