test

मुंबई अंडरवर्ल्ड की काली सच्चाई दिखाएंगे राम गोपाल वर्मा, दाउद पर बनाएंगे वेब सीरीज

'सत्या' जैसी फिल्म से अंडरवर्ल्ड की सच्चाई को बड़े पर्दे पर साकार करने वाले रामगोपाल वर्मा एक वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। ये सीरीज भी अंडरवर्ल्ड पर आधारित होगी। हाल ही उन्होंने इसकी घोषणा की। बताया जा रहा है कि इसकी कहानी अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम पर आधारित होगी।

 

मुंबई अंडरवर्ल्ड की काली सच्चाई दिखाएंगे राम गोपाल वर्मा, दाउद पर बनाएंगे वेब सीरीज

वर्मा ने बताया कि वे पिछले दो दशकों से इस पर रिसर्च कर रहे थे। फिल्मकार ने कहा,'इस विषय पर मेरा अनुसंधान पिछले 20 सालों में गैंगस्टरों से लेकर एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों और अंडरवर्ल्ड के बिचौलिए से लेकर अंडरवर्ल्ड से जुड़े रहे फिल्म जगत के लोगों के साथ मेरी व्यापक बातचीत पर आधारित है।

 

मुंबई अंडरवर्ल्ड की काली सच्चाई दिखाएंगे राम गोपाल वर्मा, दाउद पर बनाएंगे वेब सीरीज

बता दें कि इससे पहले वे 2002 में फिल्म कंपनी बना चुका हैं। ये फिल्म भी दाउद पर ही आधारित थी। इसमें अजय देवगन लीड रोल में थे। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इन दिनों राम गोपाल वर्मा अपनी आगामी फिल्म 'ब्यूटीफुल' के प्रमोशन में वयस्त चल रहे हैं। इसे उनकी सुपरहिट फिल्म 'रंगीला' का रीमेक है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MLPID2
मुंबई अंडरवर्ल्ड की काली सच्चाई दिखाएंगे राम गोपाल वर्मा, दाउद पर बनाएंगे वेब सीरीज मुंबई अंडरवर्ल्ड की काली सच्चाई दिखाएंगे राम गोपाल वर्मा, दाउद पर बनाएंगे वेब सीरीज Reviewed by N on January 02, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.