test

विराट कोहली ने दी बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को मात,50 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा किया पार

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Viral Kohli)जहां अपने चौके छक्के की बरसात करके नए-नए रिकार्ड बनाने में कामयाब हो जाते है वही दूसरी ओर वो मैदान के बाहर भी भी रहकर नए-नए रिकॉर्ड्स अपने नाम कर रहे हैं। विराट ने अभी हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि इंस्टाग्राम पर हासिल की है। अब इस सोशल मीडिया वेबसाइट पर विराट के फॉलोअर्स का आंकड़ा 50 मिलियन (5 करोड़) हो गया है। इंस्टाग्राम पर यह आंकड़ा छूने वाले विराट पहली भारतीय हस्ती हैं।

विराट कोहली ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra ) को भी मात दे दी है अब प्रियंका दूसरे स्थान पर हैं, इनके 4.99 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वहीं, पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 20.3 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दुनिया में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में सबसे आगे हैं। रोनाल्डो से आगे सिर्फ इंस्टाग्राम के ही सबसे ज्यादा 33 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

कोहली ने अब तक इंस्टाग्राम पर 930 पोस्ट की हैं। वे सिर्फ 48 लोगों को ही फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भारत में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। उन्हें 4.41 करोड़ प्रशंसक फॉलो करते हैं।

बता दें कि इन दिनों विराट कोहली भारत वर्सेज न्यूजीलैंड की टेस्ट सीरीज में बिजी हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने पति को याद करते हुए उनके साथ एक फोटो पोस्ट की है। वहीं, इससे पहले विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ वैलेंटाइन डे पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसने सबका खूब ध्यान खींचा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wkigOm
विराट कोहली ने दी बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को मात,50 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा किया पार विराट कोहली ने दी बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को मात,50 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा किया पार Reviewed by N on February 18, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.