test

आइसोलेशन में रहते हुए रणवीर सिंह बने जॉम्बी, तस्वीर देख फैंस को लगा सदमा

नई दिल्ली। महामारी कोरोनावायरस ( coronavirus ) के चलते लोनों ने खुद को घरों में बंद कर लिया है। बॉलीवुड के कई स्टार्स भी आइसोलेशन में रह रहे हैं। घरों में बैठें बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियोज को शेयर कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) ने भी सोशल मीडिया पर एक फोटो को शेयर किया है। इस फोटो में रणवीर एक जॉम्बी की तरह लग रहे हैं। उनका ये लुक काफी डरवाना लग रहा है।

हॉलीवुड के भी कई स्टार्स कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। बता दें बीते दिन जनता कर्फ्यू के दौरान दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) और रणवीर सिंह ने भी तालियां बजाकर आभार जताते नज़र आए। इस मुश्किल दौर में पूरा देश एक साथ मिलकर सरकार की मदद कर रहा है। रविवार को सभी ने पीएम के आदेश का पालन करते नज़र आए। जानकारी के अनुसार भारत में अब तक 400 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए कई जिलों को लॉक डाउन कर दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QyDgs7
आइसोलेशन में रहते हुए रणवीर सिंह बने जॉम्बी, तस्वीर देख फैंस को लगा सदमा आइसोलेशन में रहते हुए रणवीर सिंह बने जॉम्बी, तस्वीर देख फैंस को लगा सदमा Reviewed by N on March 23, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.