test

कल्कि दो महीने की बेटी को गिटार बजाकर सुना रही है लोरी, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली। देश में जारी लॉकडाउन के बीच हर सेलिब्रटी अपने अपने घरों में परिवार के बीच रह रहा है। इन दिनों वो अपने सभी काम पूरे कर रहा है जो समय के ना रहने से कर नही पा रहे थे और इसी बीच परिवार के साथ उन्हें रहने का भरपूर मौका भी मिल रहा है। इसी तरह से एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन भी अपनी नन्ही से बच्ची के साथ समय व्यतीत कर रही है।

कल्कि ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब वो गर्भवती थीं तब उन्होंने बच्चे के लिए गिटार सीख लिया था। जो अब काफी काम भी आ रहा है। और वे अफ्रीकी धुन पर बेटी को अफ्रीकी लोरी सुना रही हैं। गिटार की धुन सुनते ही उनकी बेटी खुश हो जाती है। फिर इसके बाद उसे नींद भी आ जाती है।

बता दे कि कल्कि ने इसी साल 7 फरवरी को बेटी का जन्म दिया था । कल्कि के द्वारा पोस्ट किया वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। और वे लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ezK5E6
कल्कि दो महीने की बेटी को गिटार बजाकर सुना रही है लोरी, वायरल हुआ वीडियो कल्कि दो महीने की बेटी को गिटार बजाकर सुना रही है लोरी, वायरल हुआ वीडियो Reviewed by N on April 21, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.