test

पालघर मॉब लिंचिंग पर फूटा बॉलीवुड सितारों का गुस्सा, यहां पढ़े किसने क्या-क्या कहा...

एक तरफ देश जहां महामारी कोरोना वायरस की जंग में जूझ रहा है। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के पालघर में मॉब लिचिंग की घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है। पालघर में जूना अखाड़े के दो साधुओं सहित तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर जहां आम लोगों में रोष है, तो वहीं बॉलीवुड के सितारे भी इस घटना पर गुस्सा जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर लोग इस दर्दनाक और शर्मनाक घटना पर विरोध जता रहे हैं।

कंगना रनौत
एक्‍ट्रेस कंगना रनौत ने इस मामले पर अपना गुस्‍सा जाहिर किया है। कंगना रनौत की टीम ने ट्विटर पर लिखा, 'पालघर में हुई मॉब लिंचिंग की घटना द‍िल दहला देने वाली है। हमारे राष्‍ट्र निर्माण में साधूओं का एक बहुत बड़ा हाथ है। कंगना रनौत इस अमानवीय घटना की कड़ी निंदा करती है जिसमें पालघर में साधुओं की हत्‍या हुई। सिर्फ कमजोर ही बुजुर्गों पर हाथ उठाते हैं।' अपने इस पोस्‍ट के साथ कंगना की टीम ने #JusticeForSadhu हैशटैग भी शेयर किया हैं।

फरहान अख्तर
इससे पहले अभिनेता फरहान अख्तर ने इस मामले में ट्वीट करते हुए लिखा था, 'इस हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं, जिसने पालघर में 3 लोगों की जान ले ली। उपद्रवी भीड़ की समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए और मुझे आशा है कि हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्याय भी जल्द से जल्द दिया जाएगा।'

गौरतलब है कि पालघर में दो साधु समेत तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या की गई है। पालघर में हुई इस घटना को लेकर महाराष्ट्र की उद्धव सरकार सवालों के घेरे में है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं उद्धव सरकार ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए है, साथ ही 110 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। जिनमें से 101 को 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और नौ नाबालिगों को एक किशोर आश्रय गृह में भेज दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KkRVDR
पालघर मॉब लिंचिंग पर फूटा बॉलीवुड सितारों का गुस्सा, यहां पढ़े किसने क्या-क्या कहा... पालघर मॉब लिंचिंग पर फूटा बॉलीवुड सितारों का गुस्सा, यहां पढ़े किसने क्या-क्या कहा... Reviewed by N on April 21, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.