मुंबई। राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर 'रामायण' सीरियल के एक बार फिर से प्रसारण के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार भी उनके ट्विटर पर ट्रोल होने की वही वजह रही जिसके चलते वह कई बार ट्रोल हो चुकी हैं।
दरअसल, अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन में सोनाक्षी बाड़मेर की रूमा देवी का साथ देने के लिए सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं। इस दौरान अमिताभ ने उनसे 'रामायण' से जुड़ा एक सवाल पूछा गया था और एक्ट्रेस इसका जवाब नहीं दे पाई। ये सवाल था,'रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे? जवाब में इसके चार आॅप्शन थे- सीता, राम, सुग्रीव और लक्ष्मण।
एक्ट्रेस को कुछ समझ नहीं आया तो जवाब में 'सीता' बता दिया। इस सवाल के लिए सोनाक्षी ने एक्सपर्ट एडवाइस की मदद ली, तब जाकर उन्होंने सवाल का सही जवाब दिया। इस पर बिग बी ने सोनाक्षी पर तंज भी कसा।
अब जब दूरदर्शन पर 'रामायण' प्रसारित हो रही है। इस बीच दूरदर्शन के ट्विटर हैंडल से एक सवाल पूछा गया।सवाल यह था कि 'हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?' यह सवाल पूछते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने सोनाक्षी को फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने ना केवल इस सवाल का जवाब दिया बल्कि साथ ही साथ सोनाक्षी सिन्हा को भी टैग करते हुए जवाब देखने के लिए कहा। आपको याद दिला दें दूरदर्शन पर रामायण के प्रसारण पर भी सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dVzSBB
No comments: