test

कीर्ति कुल्हारी ने शेयर की बोल्ड फोटो, बोलीं- हर शरीर बिकिनी शरीर

बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर बिकिनी में अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने एक संदेश दिया। उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, 'वे सभी जो बिकिनी पहनना पसंद करती हैं, उनके पास पहले से ही शरीर है .. हर शरीर बिकिनी शरीर है।'

kirti kulhari

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की बिकिनी वाली फोटो जबरदस्त वायरल हो रही है। एक उपयोगकर्ता की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कीर्ति ने आगे कहा, 'जो जैसा है उसे खुद पर नाज होना चाहिए।' शेयर तस्वीर में कीर्ति एक प्रिंटेड बिकिनी को धूप में सुखाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर वह बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही है। यूजर्स इस फोटो पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

kirti kulhari

वर्कफ्रंट की बात करें तो कीर्ति वर्तमान में अमेजन प्राइम वेब श्रंखला 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' के दूसरे सीजन में दिखाई दे रही हैं। बता दें बॉलीवुड में कीर्ति साल 2010 में आई फिल्म 'खिचड़ी: द मूवी' के साथ अपने कॅरियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'पिंक', 'शैतान', 'इंदू सरकार', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्मों में दमदार रोल से अपनी अलग पहचान बनाई है। अब वो जल्द ही परिणीति चोपड़ा के साथ 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' रीमेक के लिए तैयार हैं।

kirti kulhari

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zrcTPe
कीर्ति कुल्हारी ने शेयर की बोल्ड फोटो, बोलीं- हर शरीर बिकिनी शरीर कीर्ति कुल्हारी ने शेयर की बोल्ड फोटो, बोलीं- हर शरीर बिकिनी शरीर Reviewed by N on May 09, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.