test

भूमिहीन किसानों की मदद के लिए आगे आईं जुही चावला, किया बड़ा ऐलान

अभिनेत्री जूही चावला कोरोना वायरस महामारी के चलते जारी लॉकडाउन में किसानों की मदद के लिए आगे आईं हैं। मुंबई से कुछ दूरी पर उनकी एक कृषि भूमि है। जहां विशेषज्ञों की एक टीम जैविक खेती का अभ्यास किया जाता है। जूही ने अब इस मौसम में धान की खेती करने के लिए इसे भूमिहीन किसानों के लिए खोला है। अभिनेत्री ने कहा कि हम अभी लॉकडाउन में हैं, ऐसे में मैंने भूमिहीन किसानों को खेती करने के लिए अपनी जमीन देने का फैसला लिया है। वे यहां इस मौसम में धान की खेती कर सकते हैं। बदले में उत्पाद का एक छोटा सा हिस्सा अपने लिए रख सकते हैं।

juhi chawla

उन्होंने आगे कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। पुराने जमाने में लोग इसी तरह से खेती करते थे। यह एक अच्छी बात है। हमारे किसानों को मिट्टी, हवा, जमीन के बारे में शहर में रहने वाले लोगों की तुलना में कहीं ज्यादा पता है। जूही ने अपने लोगों से धान की इस खेती पर नजर रखने को कहा है, ताकि इन्हें उगाने के लिए केवल जैविक पद्धतियों का ही उपयोग किया जाए और किसी भी तरह का कोई भी रसायन फॉर्म में ना घुसने पाए।

juhi chawla

उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए बेहतर है। हमारे लिए भी और हमारे किसानों के लिए भी। हम कठिन नहीं बल्कि स्मार्ट तरीके से काम कर रहे हैं। इस लॉकडाउन ने मेरे दिमाग में कुछ अच्छे ख्यालात डाले।

जूही चावला, शक्ति कपूर, रणविजय सिंह और अर्चना पूरन सिंह उन कलाकारों में शामिल हैं, जो कोरोना वायरस महामारी के बीच सकारात्मकता और एकता फैलाने के उद्देश्य से 'हम एक हैं' नाम के गीत के लिए एक साथ आए हैं। कुछ हस्तियों के अलावा, इस गीत में पुलिसकर्मियों, चिकित्सा पेशेवरों और एयरलाइन पेशेवरों सहित वास्तविक जीवन के नायकों को भी दिखाया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zWiZr3
भूमिहीन किसानों की मदद के लिए आगे आईं जुही चावला, किया बड़ा ऐलान भूमिहीन किसानों की मदद के लिए आगे आईं जुही चावला, किया बड़ा ऐलान Reviewed by N on May 21, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.