test

खूबसूरती ही नहीं ज्ञान के मामले में भी आगे हैं Miss World Manushi Chillar, जवाब से जीत लिया था दिल

नई दिल्ली। हर लड़की का ख्वाब होता है कि वो दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो। लेकिन शूरूआत से ही देखा गया है कि शक्ल और सूरत से ही लड़कियों को सुंदर नहीं माना जाता है। बल्कि उनकी सुंदरता के साथ-साथ उनके ज्ञान को भी परखा जाता है। विश्व में एक प्रतियोगिता ऐसी भी होती है। जहां दुनिया के कई देशों की सुंदरियां अपनी खूबसूरती और बुद्धि का प्रदर्शन कर अपने देश का नाम रोशन करती हैं। साल 2017 में भारत को गर्व महसूस करवाने वाली मानुषी छिल्लर ( Manushi Chillar ) भी इस प्रतियोगिता में भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मानुषी ने ऐसा स्टेज पर क्या कहा था जिससे वह अपने सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज ( Miss World Manushi Chillar ) पहन पाई थीं।

स्टेज पर मानुषी से सवाल करते हुए जज ने पूछा था कि 'किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों?' जिसका जवाब मानुषी ने बेहद ही भावुक अंदाज में देते हुए 'एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है।' जिसके बाद उन्होंने साबित कर दिया कि वह ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन ( Beauty With Brain Manushi Chhillar ) है। इस जवाब ने उन्हें मिस वर्ल्ड बना दिया।

प्रियंका चोपड़ा ( Miss World Priyanka Chorpa ) के बाद मानुषी ने मिस वर्ल्ड के खिताब पर अपना हक जताया। बता दें मानुषी हरियाणा के रोहतक जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई की है। वह एक पढ़े लिखे खानदान से संबंध रखती हैं। उनके पिता भी एक डॉक्टर हैं। वहीं उनकी मां पिता डॉक्टर मित्रा बासु छिल्लर ( Manushi Father Dr. Mitra Basu Chhillar ) भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में एक वैज्ञानिक की भूमिका में कार्यरत हैं। वहीं उनकी मां नीलम छिल्लर ( Dr. Neelam Chhillar ) इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड सांइसेस में न्यूरोकेमेस्ट्री विभाग की हेड हैं। वर्कफ्रेंट की बात करें तो जल्द ही मानुषी बॉलीवुड में धमाकेदार एक्टिंग करने वाली हैं। फिल्म 'पृथ्वीराज' ( Prithviraj ) से वह अपना फिल्मी सफर अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) संग शुरू करेंगी। यह फिल्म यशराज बैनर के तले बन रही फिल्म है।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zBwXhT
खूबसूरती ही नहीं ज्ञान के मामले में भी आगे हैं Miss World Manushi Chillar, जवाब से जीत लिया था दिल खूबसूरती ही नहीं ज्ञान के मामले में भी आगे हैं Miss World Manushi Chillar, जवाब से जीत लिया था दिल Reviewed by N on May 14, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.