test

Malaika Arora ने शेयर की 15 साल पुरानी तस्वीर, बहन अमृता अरोड़ा के साथ दिखीं खूबसूरत

नई दिल्ली | बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनका फैशन सेंस और स्टाइल फैंस को काफी पसंद है। मलाइका ने 46 की उम्र में खुद को बहुत फिट बनाए रखा है, वो हर रोज जिम (Malaika Arora Workout) जाती हैं, वर्कआउट करती हैं और अपनी खूबसूरती का पूरा ख्याल रखती हैं। लॉकडाउन से पहले मलाइका के वीडियोज़ और फोटो अक्सर सामने (Malaika Arora Videos) आते रहते थे। अब हाल ही में मलाइका ने अपनी 15 साल पुरानी तस्वीर (Malaika Arora 15 years old photo) साझा की है जिसमें वो बेहद ही ब्यूटीफुल लग रही हैं। मलाइका ने अपनी बहन के साथ वाली ये थ्रोबैक फोटो (Malaika Throwback Photo) शेयर करते हुए उन दिनों को याद किया है।

सुत्रों के मुताबिक, लॉकडाउन के वक्त से मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Malaika Arora Arjun Kapoor) और बेटे अरहान खान के साथ रह रही हैं। हालांकि इस दौरान वो अपने दोस्तों और फैमिली को भी काफी मिस करती नजर आई हैं। मलाइका अपनी सबसे गर्लगैंग करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और बहन अमृता अरोड़ा को भी काफी मिस कर रही हैं। वहीं कुछ दिनों पहले मलाइका ने फैंस से साझा किया था कि उनका सुबह का रूटीन क्या है। वो हर रोज सुबह उठकर सूरज की रोशनी थोड़ी यानी विटामिन डी (Malaika Arora Vitamin D) देर जरूर लेती हैं और उन्होंने फैंस को भी इसे लेने की सलाह दी थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MyngUv
Malaika Arora ने शेयर की 15 साल पुरानी तस्वीर, बहन अमृता अरोड़ा के साथ दिखीं खूबसूरत Malaika Arora ने शेयर की 15 साल पुरानी तस्वीर, बहन अमृता अरोड़ा के साथ दिखीं खूबसूरत Reviewed by N on June 06, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.