test

भारत की पहली ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर Bhanu Athaiya का 91 की उम्र में निधन

नई दिल्ली | इंडियन कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया (Bhanu Athaiya) का गुरुवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। 91 साल की भानु अथैया ने मुंबई के अपने घर में आखिरी सांसे ली। भारत के लिए पहला ऑस्कर अवॉर्ड भानु अथैया ने जीता था। उनके निधन (Bhanu Athaiya Died) की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स शोक व्यक्त कर रहे हैं। भानू पिछले कई सालों से ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही थीं। इस बात की जानकारी उनकी बेटी राधिका गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले आठ सालों से भानु ब्रेन ट्यूमर (Brain tumour) से ग्रसित थीं। उनका इलाज चला लेकिन धीरे-धीरे उनका शरीर कमजोर पड़ गया। तीन साल पहले भानु को लकवा मार गया था जिसके बाद से वो बिस्तर पर रहती थीं। भानु ने कई फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lPjzt7
भारत की पहली ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर Bhanu Athaiya का 91 की उम्र में निधन भारत की पहली ऑस्कर विजेता कॉस्ट्यूम डिजाइनर Bhanu Athaiya का 91 की उम्र में निधन Reviewed by N on October 15, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.