test

Taimur Ali Khan ने तेज आवाज में गाया हैप्पी बर्थडे सॉन्ग, पापा सैफ के एक इशारे पर धीमे कर लिए अपने शब्द.. देखिए वीडियो

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपने परिवार के साथ धर्मशाला में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। सैफ अपनी फिल्म भूत पुलिस (Bhoot Police) की शूटिंग के लिए वहां गए हुए हैं ऐसे में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) खूब इंजॉए भी कर रहे हैं। करीना के साथ इस बार उनकी बेस्ड फ्रेंड मलाइका अरोड़ा खान भी बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर के साथ पहुंची हैं। पिछले दिनों सभी की धर्मशाला की सड़कों से कुछ फोटो सामने आए थे। अब हाल ही में तैमूर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बर्थडे सॉन्ग गाते हुए नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss 14: अभिनव शुक्ला ने की निक्की तंबोली की एक्टिंग, जान कुमार सानू देखकर रह गए हैरान

पिछले दिनों तैमूर करीना और सैफ के साथ धर्मशाला की गलियों में घूमते हुए नजर आए थे। जैसे ही उनकी फोटोज क्लिक करने की कोशिश की गई थी तो वो गुस्सा हो गए थे। उन्होंने तेजी से गो-गो चिल्लाना शुरू कर दिया था। करीना इस बार अपनी प्रेग्नेंसी में कई चीजों पर ध्यान देकर चल रही हैं। जिसमें से उनका वजन भी शामिल है। बता दें कि तैमूर भी अपने घर में नए मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35BLeIF
Taimur Ali Khan ने तेज आवाज में गाया हैप्पी बर्थडे सॉन्ग, पापा सैफ के एक इशारे पर धीमे कर लिए अपने शब्द.. देखिए वीडियो Taimur Ali Khan ने तेज आवाज में गाया हैप्पी बर्थडे सॉन्ग, पापा सैफ के एक इशारे पर धीमे कर लिए अपने शब्द.. देखिए वीडियो Reviewed by N on November 17, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.