test

बिग बॉस की Ex कंटेस्टेंट Lopamudra Raut ने इंटरनेट पर मचाया कोहराम, बर्फीली वादियों में पहनी बिकिनी

नई दिल्ली: मिस इंडिया रह चुकीं मॉडल लोपामुद्रा राउत (Lopamudra Raut) ने बिग बॉस 10 में शिरकत की थी। शो में उनकी हॉटनेस और लुक्स की काफी चर्चा होती थीं। बिग बॉस से निकलने के बाद लोपा को कम ही स्पॉट किया जाता है। लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अब लोपा ने अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख लोगों के होश उड़ गए।

दरअसल, लोपा ने बर्फीली वादियों में बिकिनी पहनकर सभी को चौंका दिया। इन तस्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। तस्वीरों में वह पिंक कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं।

Alia Bhatt ने रणबीर कपूर के साथ तस्वीर शेयर कर मचाई खलबली, बोलीं- ये तो बस शुरुआत है

lopamudra_raut_1.jpg

लोपा का बर्फ में बिकिनी शूट देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। क्योंकि आमतौर पर आपने लोगों को समुद्र किनारे बिकिनी पहने देखा होगा। लेकिन लोपा ने बर्फीली वादियों में फोटोशूट करवाया है। बर्फ में जहां लोगों की ठंड के कारण हालत खराब हो जाती है, वहीं लोपा कूल अंदाज में पोज़ देती नजर आ रही हैं।

lopamudra_raut_2.jpg

तस्वीरों में लोपा ने हाथ में कॉफी मग पकड़ा हुआ है और सिर पर गर्म टोपी लगाई हुई है। फोटोज़ शेयर करते हुए लोपा ने कैप्शन में लिखा, बर्फ क्या!!? #snow #hotchocolate #love #fun. उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उनकी फोटो पर अब तक चालीस हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

Badshah और शहनाज गिल का म्यूजिक वीडियो 'फ्लाई' हुआ रिलीज, गाने को कुछ ही देर में मिले लाखों व्यूज़

lopamudra_raut_3.jpg

वर्क फ्रंट की बात करें लोपामुद्रा राउत ने साल 2016 में टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' (Bigg Boss 10) में हिस्सा लिया था। इस शो में उनके गेम की हर किसी ने तारीफ की थी। इसके अलावा, लोपा ने साल 2017 में 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) सीजन-8 में भी भाग लिया था। इस शो में लोपा ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OmMrOa
बिग बॉस की Ex कंटेस्टेंट Lopamudra Raut ने इंटरनेट पर मचाया कोहराम, बर्फीली वादियों में पहनी बिकिनी बिग बॉस की Ex कंटेस्टेंट Lopamudra Raut ने इंटरनेट पर मचाया कोहराम, बर्फीली वादियों में पहनी बिकिनी Reviewed by N on March 05, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.