नई दिल्ली | बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने भले ही शादी के बाद से अपना घर विदेश में बसा लिया हो, लेकिन भारतीय संस्कृति से वो आज भी जुड़ी हुई है। फिर चाहे बात भारतीय पोशाक की हो, या फिर हिन्दू त्यौहार की हो, या फिर भारतीय खान पान( Indian Food) की।
Read More:- श्रीदेवी की मौत को लेकर अर्जुन कपूर ने किया था बड़ा खुलासा, बताई उनकी मौत से जुड़ी अहम बात
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra's New York Restaurant) ने न्यूयॉर्क में इंडियन फूड का विदेश में प्रचार करने के मन से एक भारतीय रेस्टोरेंट खोला है। जिसमें कई तरह के भारतीय व्यंजन(Indian Food) आपको खाने के लिए मिलेंगे।
प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) हाल ही ब्रिटेन से वापस अमेरिका लौटी हैं। यहां पर आकर प्रियंका ने अपने न्यूयॉर्क वाले रेस्त्रां 'सोना' (Priyanka Chopra's Restaurant Sona) में खाना खाकर से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो डोसा (Dosa) और ब्रेड पकौड़ा (Bread Pakoda) खाते नजर आ रही हैं।
Read More:- सुनील ग्रोवर क्यों नही करना चाहते थे गुत्थी का रोल, बताई इसके पीछे की वजह
प्रियंका चोपड़ा ने इसी साल मार्च महीने में देसी अंदाज वाला यह रेस्त्रां खोला है। उन्होंने न्यूयॉर्क के इस रेस्त्रां को 'SONA' नाम दिया है।प्रियंका का कहना है कि न्यूयॉर्क में भी यदि कोई भारतीय को चटपटे खाने की तलब लगती है तो वह उनके इस रेस्त्रां में आकर अपने स्वाद का मजा ले सकता है।
वैसे जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के इस रेस्त्रां के मेनू में चटपटी आलू चाट (Chatpata Aaloo Chat), ब्रेड पकौड़ा (Bread Pakoda), उपमा (Upma), डोसा (Dosa), चिकन पकौड़ा (Chicken Pakoda) और यहां तक कि घेवर (Ghewar) भी शामिल है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wY4lYJ
No comments: