test

अभिनव शुक्ला संग वन नाइट स्टैंड पर आया सोफिया हयात का रिएक्शन

नई दिल्ली। बिग बॉस से लाइम लाइट में आई एक्ट्रेस और मॉडल सोफिया हयात सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी अजीबो-गरीब पोस्ट अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर सोफिया हयात का नाम बिग बॉस फेम और एक्टर अभिनव शुक्सा संग जोड़ा जा रहा है। दरअसल, एक यूजर ने दावा किया है कि अभिनव शुक्ला संग सोफिया हयात का अफेयर चल रहा है। यही नही यूजर ने सोफिया को सस्ती पोर्न स्टार भी बताया। यूजर की इस हरकत पर सोफिया इतनी नाराज़ हुईं और उन्होंने एक वीडियो बनाया। जिसमें उन्होंने अभिनव संग रिश्ते और उनके साथ वन नाइट स्टैंड पर अपनी बात रखी।

com.jpg

महिला यूजर ने जोड़ा अभिनव संग सोफिया हयात का नाम

सोफिया और अभिनव का नाम साथ में जुड़ने वाला यूजर एक महिला है। बताया जा रहा है कि सोफिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पहले इस महिला ने मदद मांगी थी। जिसके बाद सोफिया ने उन्हें ब्लॉक कर दिया। सोफिया ने इस मामले में बताया कि ब्लॉक करने के बाद उस शख्स ने दूसरा इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और फिर उन्हें धमकी भरे मैसेज भेजने लगी। मैसेज में यूजर ने उन्हें वैश्या तक कह दिया।

यह भी पढ़ें- सोफिया हयात एक बार फिर चर्चा में, बोल्ड अवतार में आई नजर

सोफिया हयात ने शेयर की वीडियो

सोफिया ने जो वीडियो शेयर किया है। उसमें उन्होंने कहा है कि वो अभिनव शुक्ला को जानती ही नहीं हैं। उन्होंने अभिनव शुक्ला का नाम गूगल किया। तब उन्हें उनके बारें में जानकारी मिली। सोफिया ने वीडियो में ये भी कहा कि उनका अभिनव संग कोई रिश्ता नहीं है और ना ही कभी भी उन्होंने उन्हें डेट किया है। सोफिया ने ये तक बताया कि अभिनव संग उन्होंने कोई काम भी नहीं किया। सोफिया ने आगे कहा कि जो भी उनकी मर्यादा पर सवाल उठा रहे हैं। उनके बारें में अफवाह फैला रहे हैं। उन्हें रियलिटी चेक की जरूरत है। साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि वो इस मामले में लीगल एक्शन लेंगी।

शेयर किए मैसेसेज के स्क्रीनशॉट

सोफिया ने कुछ मैसेज के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। जिसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में बताया है कि उन्हें किसी ने मुझे ये मैसेज भेजे हैं। ये मेरी गलती है। आम तौर पर मैं अपने सीधे मैसेज चेक नहीं करती हूं। लेकिन वो लगातार मुझसे मदद मांग रही थी। लेकिन कुछ मिनटों के बाद मुझे एहसास हुआ कि वो झूठी है। इसलिए मैंने उसे ब्लॉक कर दिया था। उसने इसके बाद एक और अकाउंट बनाया और फिर ये मेसेज भेजा'

यह भी पढ़ें- सलमान खान के शो 'बिग बॉस' के मेकर्स पर सोफिया हयात ने लगाए नेपोटिज्म का आरोप, बायकॉट की उठने लगी मांग

लोगों की एनर्जी को समझती हैं सोफिया हयात

सोफिया हयात ने कैप्शन में लिखा है कि 'ऐसे लोगों से डरना नहीं चाहिए। ट्रोल्स और बुली करने लोग असल में अदंर से काफी उदास होते हैं और जिसे वो दूसरों पर थोपते हैं। सोफिया बताती हैं कि वो एनर्जी को समझती हैं इसलिए जानती हैं कि ये उनकी एनर्जी है उनकी नही। जब भी उन्हें इस तरह के मैसेज मिलते हैं। तो वो किसी ऐसे लोगों के लिए दुख महसूस करती हैं। जो खुद के लिए इतनी उदासी और नफरत रखते हैं।'

नहीं आया अभिनव-रूबीना का रिएक्शन

वैसे आपको बता दें अभी तक इस खबर पर अभिनव शुक्ला और उनकी पत्नी रूबीना दिलैक का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। अभिनव और रूबीना दोनों की टीवी की जानी-मानी हस्ती है। फिलहाल, अभिनव रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के लिए केपटाउन गए थे। जल्द ही वो इस शो में स्टंट करते हुए नज़र आएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hc4PE7
अभिनव शुक्ला संग वन नाइट स्टैंड पर आया सोफिया हयात का रिएक्शन अभिनव शुक्ला संग वन नाइट स्टैंड पर आया सोफिया हयात का रिएक्शन Reviewed by N on June 26, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.