test

ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान बारिश में छाता लेकर निकलीं, भीगता रहा ड्राइवर

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अक्सर पैपराजी उन्हें मुंबई की सड़कों पर स्पॉट करती रहती हैं। अब सुजैन खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों ने उन्हें जमकर लताड़ लगा दी।

दरअसल, मंगलवार को पैपराजी ने सुजैन खान को मुंबई में स्पॉट किया। इस दौरान काफी बारिश हो रही थी। सुजैन का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें वह अपनी गाड़ी से बाहर निकलकर आती हैं। इसके बाद सुजैन ड्राइवर से छाता लेकर आगे बढ़ जाती हैं। इस दौरान उनका ड्राइवर भीग जाता है। बस फिर क्या था। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी क्लास लगा दी। ड्राइवर को भीगने छोड़ देने पर लोगों ने उन्हें खूब भरा-बुला कहा।

ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर या सैफ अली खान नहीं, ये शख्स है करीना कपूर का पहला प्यार

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'बकवास, असंवेदनशीलव, छाता लिया और दूसरे इंसान को बारिश में यूं छोड़ दिया।' एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इन लोगों में इंसानियत कम होती है।' तो किसी ने उनके ड्राइवर को बेचारा बताया। वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'यार कम से कम खुद के लिए तो छाता खोल ही सकते हो न तुम लोग। बेचारा वो बॉडीगार्ड/ड्राइवर जो भी थे, उनको ऐसे ही भीगने छोड़ दिया।'

ये भी पढ़ें: जब शाहरुख खान से पूछा गया,'कभी पत्नी को दिया है धोखा?' एक्टर ने किया वाइफ से किए वादे का खुलासा

susssanne_khan1.jpgsusssanne_khan1.jpg

वायरल हो रहे वीडियो में सुजैन ऑल लैदर लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने जैकेट और पैंट पहनी है। इस लुक के साथ उन्होंने लैदर बैग, शेड्स और ओपन हेयर कैरी किए हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि सुजैन खान ने ऋतिक रोशन से लव मैरिज की थी। लेकिन दोनों अब अलग हो चुके हैं। दोनों ने तलाक ले लिया है। लेकिन तलाक के बाद भी दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है। दोनों अपने बच्चों के साथ अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BdjOa6
ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान बारिश में छाता लेकर निकलीं, भीगता रहा ड्राइवर ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान बारिश में छाता लेकर निकलीं, भीगता रहा ड्राइवर Reviewed by N on July 14, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.