test

जब सलमान के ऐश्वर्या, संगीता बिजलानी और सोमी अली से रिलेशन पर सलीम खान ने दिया रिएक्शन

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने जब से फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली, करीब—करीब तब से ही उनके अफेयर के चर्चे हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। कभी उनका नाम सोमी अली से तो कभी ऐश्वर्या राय से तो कभी कैटरीना कैफ और पिछले कुछ समय से लूलिया वंतूर से उनका नाम जोड़ा जाता रहा है। इसी तरह सलमान की शादी का सवाल भी कई वर्षों से हवा में लटका हुआ है कि सलमान आखिर किस एक्ट्रेस पर आकर रूकेंगे और शादी करेंगे। सलमान के इन अफेयर्स के बारे में उनके पिता सलीम खान ने एक इंटरव्यूज में प्रतिक्रिया दी थी। आइए जानते हैं सलमान के अफेयर्स को लेकर क्या रिएक्शन रहा है सलीम खान का—

'सलमान के साथ घूमती है ऐश्वर्या, दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं'
सलमान खान का नाम पहली बार एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से जुड़ा। कहा जाता है कि दोनों की शादी होने वाली थी, लेकिन अचानक दोनों अलग हो गए। संगीता के बाद सलमान ने सोमी अली और ऐश्वर्या राय को डेट किया। बताया जाता है कि दोनों एक्ट्रेस ने सलमान का साथ इसलिए छोड़ा कि उनका व्यवहार हिंसक था। सलमान के पिता सलीम खान ने सिनेब्लिज मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर के ऐश्वर्या राय से अफेयर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था,'उन्हें अकेला छोड़ दें, वे अब बड़े हो चुके हैं। अगर उनके रिलेशनशिप में मजबूती होगी, तो दुनिया में कोई उन्हें रोक नहीं सकता। अगर आप उन्हें मार देंगे, तो वे अमर प्रेमी हो जाएंगे।' उस समय यह भी कहा जा रहा था कि सलमान, ऐश्वर्या के साथ हिंसक व्यवहार करते हैं और इसी वजह से उनका ब्रेकअप हुआ है। इस सवाल पर सलीम खान ने कहा था,'सलमान के साथ ऐश्वर्या किसी मजबूरी की वजह से नहीं है। वह उनके साथ घूमती है क्योंकि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। क्या ऐसे व्यक्ति को कोसा जाएगा?'

यह भी पढ़ें : Salman Khan संग टूटे रिश्ते को लेकर संगीता बिजलानी ने कही ये बात- कुछ कनेक्शन कभी नहीं टूटते

संगीता और सोमी के लिए सलीम ने दिया ये रिएक्शन
संगीता बिजलानी और सोमी अली से सलमान के रिलेशन पर भी सलीम खान ने रिएक्शन दिया था। उनका कहना था कि,'अगर उनका प्यार मजबूत नहीं होगा, तो वे अलग हो जाएंगे।' सलमान और संगीता का अफेयर वैसे तो करीब 7 साल चला, लेकिन टिक नहीं पाया। सोमी अली के साथ भी उनका रिलेशन लम्बा नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें : सलमान खान के सामने विक्की कौशल ने Katrina को किया शादी के लिए प्रपोज, देखते रह गए भाईजान



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3B2ear0
जब सलमान के ऐश्वर्या, संगीता बिजलानी और सोमी अली से रिलेशन पर सलीम खान ने दिया रिएक्शन जब सलमान के ऐश्वर्या, संगीता बिजलानी और सोमी अली से रिलेशन पर सलीम खान ने दिया रिएक्शन Reviewed by N on July 14, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.