test

शत्रुघ्न सिन्हा से रीना रॉय करती थीं सवाल, 'मैं क्या खिलौना थी, जिसके साथ खेला और फेंक दिया?'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम सिन्हा से वर्ष 1980 में विवाह रचाया था। हालांकि शादी के बाद भी उनकी एक्ट्रेस रीना रॉय से नजदीकियां रहीं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों के अफेयर के चर्चे भी खूब सुर्खियों में रहे। शादी के बाद के इस कथित अफेयर को लेकर एक्टर ने भी अपनी ऑटोबायोग्राफी में जिक्र किया। यहां तक कि रीना रॉय ने कह दिया था कि 'मैं क्या एक खिलौना थी, जिसके साथ खेला और फेंक दिया? आइए जानते हैं इस किस्से के बारे में-

'मैं क्या खिलौना थी, जिसके साथ खेला और फेंक दिया?'
हिन्दी सिनेमा की पॉपुलर जोड़ी अमिताभ-रेखा की ही तरह शत्रुघ्न और रीना रॉय की जोड़ी के अफेयर के चर्चे मशहूर रहे हैं। इन पर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘एनिथिंग बट खामोश’ में विस्तार से लिखा है। उनकी बुक के अनुसार, जब कभी भी वे रीना रॉय के साथ कहीं बाहर जाते, तो एक्ट्रेस एक ही सवाल बार-बार करती थीं,'आपने तो अपना घर बसा लिया। मैं क्या खिलौना थी, जिसके साथ खेला और फेंक दिया?' एक्टर ने अपनी बुक में लिखा है कि उनके लिए यह आसान नहीं था। वे लोगों को बताना चाहते थे कि शादी के बाद अफेयर आपको ऐसी पॉजिशन में ला खड़ा करेगा, जहां पछतावे के अलावा और कुछ नहीं होगा। जब आप अपने घर में होंगे, तो पत्नी के अलावा दूसरी महिला को चीट करने के लिए पछताएंगे।

एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर पर शत्रुघ्न ने कही ये बात
शत्रुघ्न यहीं नहीं रूके और खुलकर एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर पर लिखते गए। उन्होंने बुक में आगे लिखा कि जब आप दूसरी महिला के साथ समय बिता रहे होंगे, तो स्वयं को पत्नी के लिए दोषी मानेंगे। एक्टर ने भारतीय घरों में पति—पत्नी से जुड़ी परम्पराओं का उदाहरण देकर समझाया कि जब करवा चौथ या तीज का त्योहार आएगा, तो आपके लिए यह तय करना मुश्किल होगा कि पहले किसके पास जाना चाहिए। वजह ये है कि दोनों ने ही आपके लिए व्रत रखा होगा। ये पॉजिशन आपको मानसिक तनाव में ले जा सकती है।

यह भी पढ़ें : जब शत्रुघ्न सिन्हा ने रीना रॉय के साथ रिलेशनशिप पर कहा- मेरा रिश्ता पर्सनल था

पूनम सिन्हा का पति के अफेयर पर रिएक्शन
गौरतलब है कि शत्रुघ्न की पत्नी पूनम सिन्हा ने भी एक इंटरव्यू में पति के रीना रॉय से अफेयर को लेकर बात की थी। पूनम ने कहा था कि सच्चाई ये है कि वह रीना के रास्ते में नहीं आना चाहती थीं। इसलिए खुद ही साइड हो गई थीं। लेकिन शत्रुघ्न ऐसी लड़की से विवाह नहीं करना चाहते थे, जिसकी निष्ठा पर उन्हें डाउट हो। पूनम ने कहा था कि उन्हें इस बात की जानकारी थी कि शादी के बाद भी पति रीना को डेट कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : जब रीना रॉय को बताया जाने लगा Sonakshi Sinha की असली मां, एक्ट्रेस ने कही थी ये बड़ी बात

'रीना मुझसे प्यार करती है, पूनम मेरी पूजा'
शत्रुघ्न के बड़े भाई राम सिन्हा को जब रीना से उनके अफेयर का पता चला तो उन्होंने यहां तक कह दिया था कि वे रीना को अपनी दूसरी पत्नी क्यों नहीं बना लेते। एक बार शत्रुघ्न ने कहा था कि रीना मुझसे प्यार करती है, लेकिन पूनम मेरी पूजा।' वहीं, रीना की मां ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शत्रुघ्न को मेरी बेटी को दूसरी पत्नी बना लेना चाहिए। लेकिन वह उससे प्यार नहीं करता, बल्कि 'बेवकूफ' बना रहा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3y54PMC
शत्रुघ्न सिन्हा से रीना रॉय करती थीं सवाल, 'मैं क्या खिलौना थी, जिसके साथ खेला और फेंक दिया?' शत्रुघ्न सिन्हा से रीना रॉय करती थीं सवाल, 'मैं क्या खिलौना थी, जिसके साथ खेला और फेंक दिया?' Reviewed by N on August 20, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.