नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अब पहले की तरह फिल्मों में भले ही न दिखाई दे रही हों लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण हमेशा चर्चा बटोरती हैं। पिछले दिनों ऐश्वर्या की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें उड़ने लगीं। हालांकि, इन खबरों पर ऐश्वर्या की तरफ कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन निर्देशक मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन से वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग साउथ में पॉन्डिचेरी में हो रही है। कुछ वक्त पहले ऐश्वर्या ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था। इसी फिल्म की शूटिंग के लिए वह मध्य प्रदेश जा रही हैं। लंबे समय बाद वह वापसी करने जा रही हैं। ऐसे में फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kdWNfi
No comments: