test

थप्पड मारने से लेकर फोन तोड़ने तक, इन Bollywood Celebs ने की है अपने फैंस की Insult

बॉलीवुड सितारों की चकाचौंध दुनियां का हर कोई दीवाना है। सभी की दिली तमन्ना होती हैं कि वह अपने पसंदीदा सितारें से एक बार जरूर मिले और उस लम्हें को अपने मोबाइल में कैद करले। लेकिन बात जब बॉलीवुड सेलेब्स के प्रशंसकों की करें तो वह तो अपने फेवरेट एक्टर या एक्ट्रेस से मिलने के लिए इतने बेताब रहते हैं कि बस किसी भी तरह सेलेब्स से मिलने को मिल जाए। वही जब कोई सेलेब्स उनके सामने आता है तो वह अपनी सारी हदें पार कर देते हैं, तो कई बार ऐसा भी हुआ है कि बॉलीवुड सेलेब्स ने भी फैंस की हरकतों से परेशान होकर अपना आपा खो दिया।  तो चलिए आज हम उन सितारों के बारें में जानेगें, जिन्होंने फैंस की हरकतों से परेशान होकर उन्ह पर अपना गुस्सा निकाल दिया, किसी को थप्पड़ जड़ दिया तो किसी को धक्का मार दिया।

सलमान खान

सलमान तो वैसे भी अपने गुस्से और दरियादिली दोनों के लिए जाने जाते हैं। सलमान जब गोवा हवाई अड्डे पर पहुँचे तो वहाँ उनके एक फैंस से सलमान से बिना परमिशन के उनकी फ़ोटो क्लिक करली। इससे नाराज़ सलमान ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसकों ज़मीन पर गिरा दिया। यह घटना इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थी।

salman.jpg

शाहरुख खान

शाहरुख खान भी प्रशंसक पर आपा खोने से पीछे नहीं रहे। एक वीडियो में शाहरुख अपने एक फैंस को धक्का मारते नजऱ आए, जिसने कथित तौर पर उनकी गर्दन को पकड़ने की कोशिश की थी। आपकों बता दे कि शाहरुख के सिक्योरिटी गार्ड ने इस घटना पर काबू कर लिया था।

srk.jpg

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने भी 2015 में किये खुलासे में बताया कि उन्होंने भी एक फैंस को थप्पड़ मार दिया था। क्योंकि जब वह अंजाना अंजानी की फ़िल्म कर रही थी, तब एक फैन ने उनके साथ एक तस्वीर मांगते हुए उनका हाथ पकड़ लिया था, इससे गुस्साई प्रियंका ने उनके थप्पड़ जड़ दिया था।

priyanka.jpg

गोविंदा

अपनी फिल्मों से हमेशा लोगों को हंसाने वाले अभिनेता गोविंदा ने भी 2008 में फ़िल्म मनी है तो हनी है के सेट पर संतोष राय नाम के एक फैंस को थप्पड़ मार दिया था। इससे गुस्साए प्रशंसकों ने गोविंदा पर केस कर दिया था तो अदालत के फ़ैसले के बाद बिना शर्त मांफी मांगी और गोविंदा को मुआवजे के तौर पर संतोष राय को 5 लाख रुपए भी देने पड़े।

govinda.jpg

करीना कपूर खान

करीना भी अपने प्रशंसकों पर आपा खोने में पीछे नहीं रही है। होली के मौके पर करीना की एक फ़ीमेल फैंस उनके साथ एक सेल्फ़ी लेने की कोशिश कर रही थी, जिससे गुस्साई करीना एक वीडियो में उसपर भड़कती नजऱ आयी थी।

kareena.jpg

ऋषि कपूर

ऋषि कपूर ने तो अपने प्रशंसक के साथ साथ पत्रकार को भी गणेश विसर्जन के समय धक्का दे दिया था। आपकों बता दे कि ऋषि कपूर के परिवार जब विसर्जन कर रहे थे, तो उनके प्रशंसक ऋषि की एक झलक पाने के लिए बेरिकेड्स पर चढ़ गए थे।

rishi-kapoor.jpg

मीका सिंह

अपने रॉकिंग गानों से धूम मचाने वाले और सभी के दिलों पर राज करने वाले मीका सिंह भी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।मीका सिंह ने भी एक संगीत कार्यक्रम में एक दर्शक सदस्य को थप्पड़ मार दिया था, जिसके चलते 2015 में मीका सिंह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

mika.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zArKkn
थप्पड मारने से लेकर फोन तोड़ने तक, इन Bollywood Celebs ने की है अपने फैंस की Insult थप्पड मारने से लेकर फोन तोड़ने तक, इन Bollywood Celebs ने की है अपने फैंस की Insult Reviewed by N on August 31, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.