test

जब सलमान खान को सुनील शेट्टी से मांगनी पड़ी थी माफी

जी हां सलमान खान को बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सुनील शेट्टी से माफी मांगनी पड़ी थी। लेकिन आज सलमान खान और सुनील शेट्टी अच्छे दोस्त हैं। और दोनों एक दूसरे का बहुत सम्मान भी करते हैं। दरअसल बात 1989 की है जब सलमान और सुनील दोनों ही अपने करियर के शुरूआती दौर में थे। इस वक्त सलमान मैनें प्यार किया की शूटिंग कर रहे थे। वहीं सुनील शेट्टी अपनी पहली फिल्म बलवान को लेकर सुर्खियों में आ गए थे। उन दिनों सुनील के पास काम की कोई कमी नहीं थी। इस बीच सुनील शेट्टी की अगली फिल्म के लिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली के साथ कास्ट किया गया। पर जैसी ही सोमी अली को पता चला कि उन्हें सुनील शेट्टी के साथ काम करना है। उन्होनें इस रोल के लिए मना कर दिया।

उन दिनों सोमी अली के पास कई फिल्मों में काम करने का अवसर था। और उन्होनें सुनील शेट्टी के साथ काम करने के लिए इसलिए मना कर दिया था क्योकिं वह उन दिनों एक स्ट्रगलर थे। लेकिन सोमी अली को भी उस समय इंडस्ट्री में ज्यादा पुरानी नहीं थी। और सुनील शेट्टी और सोमी अली साथ साथ एक ही कॉलेज में पड़े थे। जब सुनील को सोमी के मना करने की बात पता चली तो उन्हें बहुत बुरा लगा।

इसके बाद सुनील ने आगे चलकर एक से एक बड़ी हिट फिल्मों दी। इसमें वक्त हमारा है, दिलवाले जैसी फिल्में शामिल थीं। दिन प्रतिदिन सुनील शेट्टी की छवि एक एक्शन हीरो को तौर पर बन रही थी। उन्हें इसी प्रकार के रोल अप्रोच किये जा रहे थे। लेकिन सोमी अली को अब फिल्मों के लिए जूझना पड़ रहा था। इसी बीच सोमी अली को ‘अंत मूवी में काम मिला। इसी फिल्म में सुनील शेट्टी को भी कास्ट किया गया। लेकिन अब सोमी अली को सुनील शेट्टी से कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन जैसी ही सुनील को पता चला कि सोमी को उनके साथ कास्ट किया जा रहा है। उन्होनें सोमी के साथ काम करने से मना कर दिया।

इन दिनों सोमी सलमान खान के साथ संबंधों को लेकर चर्चा में थीं। और सलमान और सुनील अच्छे दोस्त थे। इसके बाद सलमान ने सुनील से सोमी के लिए माफी मांगी। तब जाकर सुनील काम करने के लिए माने।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XYyGdw
जब सलमान खान को सुनील शेट्टी से मांगनी पड़ी थी माफी जब सलमान खान को सुनील शेट्टी से मांगनी पड़ी थी माफी Reviewed by N on October 30, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.