test

जब नई नवेली दुल्हन बन संजय कपूर संग हनीमून पर गई थीं करिश्मा कपूर, पति का बर्ताव देख उड़ गए थे एक्ट्रेस के होश

करिश्मा ने बताया था कि ससुराल में उनके साथ गलत व्यवहार होता था। उनके ससुराल वाले उन्हें प्रताड़ित किया करते थे। वहीं संजय कपूर भी उनके साथ गाली-गलौच करते थे
90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने स्क्रीन पर अपने फैंस को खूब एंटरटेन किया। चुलबुले अंदाज वालीं करिश्मा कपूर ने जहां अपने करियर में खूब बुलंदियों को छुआ, वहीं पर्सनल लाइफ में एक्ट्रेस को काफी दुख झेलने पड़े। दरअसल, बात तब की है जब एक्ट्रेस की शादी दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई थी। करिश्मा ने संजय से लवमैरेज की थी। लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद ही दोनों में परेशानियां होने लगी थीं।

करिश्मा ने तब बताया था कि ससुराल में उनके साथ गलत व्यवहार होता था। उनके ससुराल वाले उन्हें प्रताड़ित किया करते थे। वहीं संजय कपूर भी उनके साथ गाली-गलौच करते थे। इतना ही नहीं करिश्मा शादी के कुछ वक्त बाद ही पति संजय से अलग हो गई थीं। इस बीच करिश्मा ने संजय पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।

करिश्मा कपूर ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि पति संजय उस वक्त करिश्मा पर हाथ भी उठाया करते थे। इतना ही नहीं ऐसा भी हुआ जब करिश्मा कपूर को मेकअप से अपने उन दागों को छिपाना पड़ता था जो मारपीट के दौरान उन्हें संजय से मिले थे।

इस इंटरव्यू में करिश्मा ने एक चौंकाने वाली बात भी बताई थी। करिश्मा ने बताया था कि शादी के बाद जब संजय-करिश्मा हनीमून पर गए थे तब उनके पति ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर करिश्मा से अभद्र व्यवहार किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा ने कहा था- ‘शादी के कुछ साल तो ठीक बीते लेकिन 5-6 साल के बाद खटपट शुरू हो गई थी।’ खबरों में तब ये भी सामने आया था कि हनीमून पर संजय ने अपनी बीवी करिश्मा का सौदा अपने दोस्तों से करने की कोशिश की थी। करिश्मा को पति ने अपने दोस्तों संग सोने के लिए कहा था।

यह भी पढ़ें-जोया अख्तर की इस फिल्म से डेब्यू के लिए तैयार सुहाना-खुशी और अगस्त्य नंदा

करिश्मा को पति संजय के इस बर्ताव ने तोड़ दिया था जिसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा फैसला ले लिया था। साल 2003 में करिश्मा ने संजय से शादी की थी। वहीं साल 2016 तक आते-आते दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे।

बता दें, करिश्मा ने कुछ वक्त पहले ही ओटीटी पर ऑल्ट बालाजी की ‘मेंटलहुड’ वेबसीरीज से डेब्यू किया था। इस वेब सीरीज में वह पेरेंटहुड पर बात करती नजर आई थीं। करिश्मा ने फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस करिश्मा ने अपने करियर में लाइन से हिट फिल्में दी थीं।

करिश्मा ने जीत, जानवर, हीरो नंबर 1, कुली नंबर वन, राजा बाबू , साजन चले ससुराल, जुड़वां, दिल तो पागल है, बीबी नंबर 1, राजा हिन्दुस्तानी जैसी एक से बढ़कर एक सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्में दीं। गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद किया।

यह भी पढ़ें-हेमा मालिनी से अमिताभ बच्चन तक, मौत को छूकर वापस लौट चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YAQ1JN
जब नई नवेली दुल्हन बन संजय कपूर संग हनीमून पर गई थीं करिश्मा कपूर, पति का बर्ताव देख उड़ गए थे एक्ट्रेस के होश जब नई नवेली दुल्हन बन संजय कपूर संग हनीमून पर गई थीं करिश्मा कपूर, पति का बर्ताव देख उड़ गए थे एक्ट्रेस के होश Reviewed by N on November 11, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.