मुंबई। सन्नी देओल के बेटे करण देओल की डेब्यू मूवी 'पल पल दिल के पास' मूवी की पहले दिन की कमाई पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। पापा सन्नी सहित उनका पूरा परिवार इसके प्रमोशन में लगा हुआ था। दादा धर्मेन्द्र, चाचा बॉबी देओल, मां पूजा देओल ने फैंस से अपील की थी कि वो उनके लाडले करण की मूवी देखने जरूर जाएं। दर्शकों पर इसका कितना असर हुआ, इसका पता पल पल दिल के पास के बॉक्स आॅफिस कलेक्शन से ही मालूम चलेगा। आइए जानते हैं पहले दिन की कमाई:
'पल पल दिल के पास' को साल की सबसे बड़ी रोमांटिक मूवी कहा जा रहा है। निर्माताओं ने इसके प्रमोशन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। अब मूवी रिलीज हो चुकी है और पहला दिन गुजर गया है। बॉक्स आॅफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो पल पल दिल के पास मूवी की पहले दिन की कमाई 1 करोड़ से कुछ ज्यादा रही।
वहीं इसी शुक्रवार को दो और मूवीज रिलीज हुई। इसमें सोनम कपूर की 'जोया फैक्टर' और संजय दत्त की 'प्रस्थानम' शामिल हैं। 'जोया फैक्टर' को पहले दिन करीब 65 से 70 लाख की कमाई हुई जबकि 'प्रस्थानम' को 75 से 80 लाख का बॉक्स आॅफिस कलेक्शन मिलता दिखाई दे रहा है। आधिकारिक आंकड़ों में थोड़ा अंतर हो सकता है। हालांकि वीकेंड पर इन मूवीज के कलेक्शन में इजाफा हो सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LIrh96
No comments: